एक ऐसा पैगाम जो किसी के जीवन के खालीपन को भर दे। किसी के मायूस चेहरे पर उम्मीद की खुशी ला दे। वर्षों से जिस शब्द को सुनने का इंतजार था वह इंतजार की घड़ी खत्म हो जाए। आज जिस प्रकार सूरज की रोशनी ने कोने-कोने में छुपे अँधेरे को उजाले में बदल दिया है उसी प्रकार आप भी अपने साथी के दिल से दुख, नफरत, गिले-शिकवे को हमेशा के लिए खत्म कर दें। प्यार में वह गर्मी है जो दिल में जमी गलतफहमी और अविश्वास की बर्फ पिघला सकती है। तो आज छलकाएँ प्यार का जाम और खाली न होने दें प्यार का पैमाना।
कहते हैं, प्यार में जो नशा है वह किसी शराब में नहीं। प्यार के नशे में गोते लगाएँ और जीवन की तमाम कड़वाहट को भूल जाएँ। बहुत सारे प्यार करने वाले सालों से इसी संकोच में बैठे हैं कि यदि उन्होंने अपनी भावना का इजहार अपनी या अपने दोस्त के सामने किया तो वह नाराज न हो जाए। इस चक्कर में दोस्ती भी हाथ से न चली जाए पर जब आज दिल कह रहा है तो करें प्यार का इजहार। अगर जवाब नहीं में आए तो भी उसे सँभाल लें।
आजकल तो इजहार-ए-इश्क बहुत ही उदारता के साथ लिया जाने लगा है। आप कह सकते हैं कि मेरी दोस्ती में प्यार जैसी भावना की गहराई है। आज प्यार शब्द का इस्तेमाल करके हमने अपनी दोस्ती पर पक्की मुहर लगा दी है। पर अपने दिल की बात को लंबे समय तक दबाए रखना अक्लमंदी नहीं है। कुछ लोग अपने जीवन में प्यार बाँटते चलो के सिद्धांत पर चलते हैं और उन्हें उसी में खुशी भी मिलती है। यदि हम भी इसी सिद्धांत को जीवन में लागू करके चलें तो हमारे लिए भी खुशियों का अंबार राहों में पड़ा मिले।
प्यार के कैनवास को बड़ा करें ताकि उसमें तमाम तरह के रंगों और उसके शेड से जीवन की बहुआयामी तस्वीर बनाई जा सके। एक ऐसी तस्वीर जिसमें दोनों के विकसित होने का अवसर हो। जिसमें दोनों के सपनों के लिए पर्याप्त जगह हो। त्याग व कोमलता के रंग दोनों पर समान रूप से बिखरे हों। जहाँ लाल रंग से तकलीफ का अहसास नहीं बल्कि आशा की लालिमा का संदेश मिले। ऐसी तस्वीर जिसकी आँखों में जमाने के दर्द पर किसी के साथ होने की खुशी का रंग चढ़ा हो। मंजिल चाहे जितनी भी दूर हो उसे पाने का हौसला दोनों की आँखों में साफ नजर आए। प्यार के रिश्ते की तस्वीर इतनी विशाल हो कि उसमें दोनों की कमजोरियों को भी गुजारे के लिए उचित स्थान मिल जाए।
खुशियों के नए-नए बहाने ढूँढ़ना ही अच्छे प्रेमियों की निशानी होती है। अपने अंदर एक संकल्प करें कि अपने साथी को खुश रखने के तमाम रास्ते आप खोज लेंगे। किस बात से और क्या करने से उसके मूड में खुशियों का प्रवेश होता है, इसका पता लगाने की जिम्मेदारी हर प्यार करने वालों की होनी चाहिए। आज के दिन एक बात गाँठ बाँध लें कि अपने प्यार के प्रति हमेशा आदर की भावना रखें। किसी बात पर असहमति होने पर भी कोशिश करें कि मन शांत हो जाए तब ही उस विषय को छेड़ें।
शब्दों का प्रभाव हमारे रिश्ते पर बहुत पड़ता है। उत्तेजना में कई बार दुर्भावना नहीं होने पर भी हम मन को आहत करने वाले शब्द बोल देते हैं। ऐसे शब्द महीनों के खूबसूरत बिताए पलों को झटके में धो डालते हैं और वहाँ चोट के निशान छोड़ जाते हैं। प्यार भरे शब्द और सच्ची भावना प्यार को बहुत ही ठोस आधार देते हैं। आप यह वायदा लें कि प्यारे शब्द, प्यारी सोच और सच्चे भरोसे का दामन आप कभी नहीं छोड़ेंगे। आपकी यह कोशिश साल के 365 दिन सच्चे प्यार का ही अहसास कराएगी।
8 comments:
वाह आप तो पूरे प्रेमिल प्राणी हैं।
शुभकामनाएँ। विषय विविधता लाइए न।
शीर्षक और परिचय भी हिन्दी/नागरी में कर दें।
Bahut khoob!
Jisne pyar kiya hai,wahi samajh sakta hai! Anek shubhkamnayen!
Love- life=Zero
बेंच देगें== “विप्लव जी---बेंच नहीं- बेच, देगें नहीं- देंगे ।
--प्यार का दर्द----
--अच्छे सुझाव हैं, पर कहते हैं न, --
” भांति भांति की योजना सभी धरी रह जायं।
दौडीं सुध बुध भूलकर , मुरली दई बज़ाय ॥
thanks all of my friends..
sahi kaha apane
thanks
Post a Comment