Pages

Showing posts with label 5. Show all posts
Showing posts with label 5. Show all posts

Saturday, January 28, 2012

वेलेंटाइन डे से पहले कर डाले प्रपोज....


ND

प्यार करना आसान है पर प्रपोज करना बड़ा ही मुश्किल है। अकेले में तो काफी तैयारी कर लेते हैं आप, मिरर के सामने या फ्रेंड्‍स के सामने लेकिन जब वह सामने होते हैं तो जुबान साथ नहीं देती और दिल की बात दिल में ही रह जाती है। कामिनी वो वो वो...
करते रह जाते हैं।

मौका मिलता है पर आप चूक जाते हैं सोचते हैं फिर कभी सही। कहीं ऐसा न हो कि आपकी गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड किसी और के साथ चले जाए और आप हाथ मलते रह जाएँ। नहीं नहीं ऐसा आपके साथ नहीं होगा। क्योंकि हम बता रहे हैं आप को कुछ रोमांचक टिप्स बिलकुल लीक से हटकर- 

1. यदि आपकी गर्लफ्रेंड को रोमांच भरे खेल पसंद हैं जैसे रॉक क्लाइंबिंग और अंडर वाटर डाइविंग तो रॉक क्लाइंबिंग के बाद पहाड़ी के सबसे ऊपरी चोटी पर पहुंच कर आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। या समुद्र की गहराई में मछलियों के बीच शादी के लिए पूछ सकते हैं।
ND
2. आप ज्यादा हिम्मती हैं और कुछ बड़ा काम करना चाहते हैं तो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फिल्म देखने का प्लान करें और फिल्म के अंतराल में अपना वीडियो प्ले करने की व्यवस्था करें जिसमें आप अपनी गर्लफ्रेंड से जीवन भर साथ देने का सवाल पूछ रहे हों। 

3. यदि आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फ्लाइट में कहीं जा रहे हों तो इंटरकॉम से भी उसको प्रपोज कर सकते हैं।

4. जिस रास्ते आपकी गर्लफ्रेंड रोज जाती है, उस रास्ते के एक होर्डिंग पर किराए पर लेकर उस पर आप यह लिखवा सकते हैं-'सपना, विल यू मैरी मी?' आपका यह अंदाज आपकी प्रिय को जरूर पसंद आएगा।

5.ठंडे मौसम में अपनी गर्लफ्रेंड को एक लांग ड्राइव पर ले जाएं और उस कूल रोमांटिक माहौल में उसे शादी के लिए प्रपोज करें।