Pages

Sunday, September 8, 2013

क्या आप में है लव इम्यून सिस्टम.... ?

कहते हैं प्यार कमजोर बनाता है। अनुभव भी यही कहते हैं कि प्यार कमजोर करता है। लेकिन एक महत्वाकांक्षी अध्ययन ने यह सिद्ध किया है कि प्रेम का अपना एक रोग प्रतिरोधक सिस्टम होता है। किसी को आकर्षित करने की ताकत आपको मजबूत बनाती है और आकर्षित होने वाले को भी। 





कहने का मतलब यह कि जब कोई जोड़ा एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होता है तो वह चुनौतियों और समस्याओं से निबटने से लिए (चाहे वह कितनी ही जटिल क्यों न हो) ऐसे लोगों के मुकाबले कहीं ज्यादा तैयार होता है, जिनकी जिंदगी में प्यार जैसी कोई चीज नहीं होती। 

हमें बागी प्रेमियों की हिन्दी फिल्में याद आती हैं कि किस तरह वे अपने घरवालों से बचते हुए जंगल में जाकर अपना जीवन शुरू करते हैं, बाद की घटनाएं चाहे हकीकत से टकराने और हारने की हों, लेकिन शुरूआत का साहस तो उस अध्ययन के निष्कर्ष को पुष्ट करने वाला ही होता है।
अभी कुछ सालों पहले तक मनोवैज्ञानिक और समाज विज्ञानी दोनों संबंधों के मामले में एक-दूसरे से अलग-अलग राय रखते थे। प्यार करने वाले विद्रोही जोड़े न मनोवैज्ञानिकों को समझ में आते थे और न समाजशास्त्रियों को। 

दोनों यह नहीं समझ पाते थे कि तमाम परेशानियों, बाधाओं और चुनौतियों के बीच आखिरकार दो प्यार करने वाले एक-दूसरे के साथ रहते हुए कैसे बड़ी-से-बड़ी बाधाओं, परेशानियों से टकरा जाते हैं और अपनी किस्मत की लकीरों से भी मुठभेड़ करने से गुरेज नहीं करते। 




दरअसल, अध्ययन में इस बात का पता चला है कि प्यार का अपना एक सुरक्षा तंत्र होता है। इसे 'लव इम्यून सिस्टम' कहते हैं। यह कैसे काम करता है, यह कैसे प्रतिक्रिया करता है? इस संबंध में एक विस्तृत अध्ययन 'पेयर फैम' जर्मनी में हुआ। 

12402 लोगों को इसके लिए चुना गया और उनसे एक-के-बाद सवाल-जवाब किए गए। ये सवाल- जवाब उनके संबंधों से लेकर थे। ये सवाल-जवाब उनके 14 सालों तक के रिश्तों पर किए गए थे.

रेजिलियंस (लचीलापन) दोनों के बीच संकट से निपटने और साथ रहने के मामले में एकमात्र वह शब्द था जिसमें उन्हें हर तरह के संकट से निजात मिली। यह शब्द सभी तरह के कारकों का संगम है। इसमें मजबूती, प्रभावशीलता जैसी सभी चीजें मौजूद हैं। 

हालांकि विज्ञान को अभी वह समीकरण खोजना बाकी है, जो हमारी खुशी का आधार होता है, लेकिन इसी दौरान हम पेयर फैम अध्ययन के कुछ नतीजों पर नजर दौड़ाकर यह जान सकते हैं कि हमें साथ रहने के लिए जमाने भर से टकराने की ताकत कौन देता है? 




पेयर फैम अध्ययन बताता है कि ऐसे दो पार्टनर जो अपना ज्यादातर समय एकसाथ गुजारते हैं, वे ज्यादा खुश होते हैं, उन लोगों के मुकाबले जो एक-दूसरे के साथ उतना नहीं रहते या रह पाते हैं। उनके आपसी संबंध भी ज्यादा मजबूत होते हैं। इन दोनों के बीच घर के काम का बंटवारा भी ईमानदारी से होता है। 

जब आदमी अपने पार्टनर की सफाई करने में मदद करता है और अक्सर खाना भी बनवाता है तो दोनों के बीच रिश्ते बहुत अच्छे होते हैं। जो जोड़े अपना खाली समय साथ बिताते हैं, तो उनके बीच संबंध ज्यादा मजबूत होते हैं। इसलिए विशेषज्ञ कहते हैं, आपस में जुड़े रहें जिसका साधारण-सा मतलब होता है साथ-साथ काम करें, क्योंकि प्रेम एक गतिविधि है, लेकिन इस अध्ययन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है कि प्यार नाम का तत्व किस रहस्यमय तरीके से हमारे इम्यूनिटी को बढ़ा देता है। 




यह अध्ययन इस बात को साबित करता है कि संबंधों में सबसे महत्वपूर्ण है कि प्यार में तमाम सेटिस्फेक्शन फैक्टर हमें बेडरूम के बाहर हासिल होते हैं, लेकिन एक केंद्रीय भूमिका यह भी है कि सेक्स संबंध हमें ज्यादा नजदीक लाते हैं, और अगर ये संबंध बिना प्रेम के हैं तो हमें दूर भी करते हैं।

हां, लेकिन आगे की राह में थोड़ी मुश्किल होती है, शोधार्थियों ने यह भी पाया कि एक-दूसरे के भावनात्मक रूप से काफी नजदीक आ गए लोग एक-दूसरे पर बहुत गंभीरता से नजर रखते हैं और इससे इनको कई तरह की निराशाएं और दुख हासिल होते हैं। ये निराशाएं कई बार खुली बहस और एक-दूसरे पर दोषारोपण पर जाकर टिकती हैं। इससे उनमें बिछड़ने की स्थिति आ जाती है। आप इसे प्यार का गैर-जरूरी बोझ कह सकते हैं। 




इस समझ का होना कि प्यार कभी भी आदर्श नहीं हो सकता, शायद प्यारभरे लंबे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण पूर्व शर्त है। यह शर्त न सिर्फ लंबे प्यारभरे जीवन का आधार है, बल्कि उस नजले-जुकाम के लिए वैक्सीनेशन की तरह है, जो नज़ला प्यार की निराशा का नतीजा होता है। यहीं से प्यार की परीकथाएं शुरू होती हैं।

Wednesday, September 4, 2013

प्यार, जो आंखों से दिल में उतर जाए

ND
एक प्यार करने वाले से पूछा गया कि प्यार क्या होता है? कैसा लगता है? तो उसका जवाब था कि प्यार गेहूं की तरह बंद है, अगर पीस दें तो उजला हो जाएगा, पानी के साथ गूंथ लो तो लचीला हो जाएगा... बस यह लचीलापन ही प्यार है, लचीलापन पूरी तरह समर्पण से आता है, जहां न कोई सीमा है न शर्त। प्यार एक एहसास है, भावना है। प्रेम परंपराएं तोड़ता है। प्यार त्याग व समरसता का नाम है।

प्रेम की अभिव्यक्ति सबसे पहले आंखों से होती है और फिर होंठ हाले दिल बयां करते हैं। और सबसे मजेदार बात यह होती है कि आपको प्यार कब, कैसे और कहां हो जाएगा आप खुद भी नहीं जान पाते। वो पहली नजर में भी हो सकता है और हो सकता है कि कई मुलाकातें भी आपके दिल में किसी के प्रति प्यार न जगा सकें।
प्रेम तीन स्तरों में प्रेमी के जीवन में आता है। चाहत, वासना और आसक्ति के रूप में। इन तीनों को पा लेना प्रेम को पूरी तरह से पा लेना है। इसके अलावा प्रेम से जुड़ी कुछ और बातें भी हैं -

प्रेम का दार्शनिक पक्ष-
प्रेम पनपता है तो अहंकार टूटता है। अहंकार टूटने से सत्य का जन्म होता है। यह स्थिति तो बहुत ऊपर की है, यदि हम प्रेम में श्रद्धा मिला लें तो प्रेम भक्ति बन जाता है, जो लोक-परलोक दोनों के लिए ही कल्याणकारी है। इसलिए गृहस्थ आश्रम श्रेष्ठ है, क्योंकि हमारे पास भक्ति का कवच है। जहाँ तक मीरा, सूफी संतों की बात है, उनका प्रेम अमृत है।

साथ ही अन्य तमाम रिश्तों की तरह ही प्रेम का भी वास्तविक पहलू ये है कि इसमें भी सामंजस्य बेहद जरूरी है। आप यदि बेतरतीबी से हारमोनियम के स्वर दबाएं तो कर्कश शोर ही सुनाई देगा, वहीं यदि क्रमबद्ध दबाएं तो मधुर संगीत गूंजेगा। यही समरसता प्यार है, जिसके लिए सामंजस्य बेहद ज़रूरी है।


प्रेम का पौराणिक पक्ष-
प्रेम के पौराणिक पक्ष को लेकर पहला सवाल यही दिमाग में आता है कि प्रेम किस धरातल पर उपजा-वासना या फिर चाहत....? माना प्रेम में काम का महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन महज वासना के दम पर उपजे प्रेम का अंत तलाक ही होता है। जबकि चाहत के रंगों में रंगा प्यार जिंदगीभर बहार बन दिलों में खिलता है, जिसकी महक उम्रभर आपके साथ होती है।

प्रेम का वर्जित क्षेत्र-
सामान्यतः समाज में विवाह के बाद प्रेम संबंध की अनुमति है। दूध के रिश्ते का निर्वाह तो सभी करते हैं, इसके अलावा निकट के सभी रक्त संबंध भी वर्जित क्षेत्र माने जाते हैं, जैसे- चचेरे, ममेरे, मौसेरे, फुफेरे भाई-बहन या मित्र की बहन या पत्नी आदि। किसी बुजुर्ग का किसी किशोरी से प्रेम संबंध भी व्याभिचार की श्रेणी में आता है। ऐसा इसलिए भी है कि एक सामाजिक प्राणी होने के नाते नियमों की रक्षा करना हमारा कर्त्तव्य भी है।

इंटरव्यू के लिए खास बातें

कहते हैं 'फर्स्ट इंम्प्रेशन इज़ लास्ट इम्प्रेशन'। किसी जॉब के लिए इंटरव्यू देते समय आपको इन्हीं बातों का ध्यान रखना पड़ता है। आप इंटरव्यू में अपने आपको सही तरीके से प्रस्तुत करेंगे तो आपको जॉब मिलने में आसानी होगी। आइए जानते हैं कुछ इंटरव्यू टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप इंटरव्यू में सफल हो सकते हैं।

समय से पहले न पहुचें- समय से पहले पहुंचने पर इंटरव्यूअर पर आपके प्रति नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। समय का पाबंद रहना अच्छा गुण है। इस बात का ध्यान रखें कि आप न देर से पहुचें और न समय से पहले पहुंच कर वहां खाली बैठे रहें। कुछ हायरिंग मैनेजरों को कैंडिडेट्‍स का बिना वजह खाली बैठे रहना पसंद नहीं आता।

हरेक गतिविधि पर नजर- इंटरव्यू देते वक्त आपका ध्यान सिर्फ उसी पर रहता है। इंटरव्यूअर आपसे सवाल-जवाब करने के दौरान आपकी प्रत्येक हलचल पर ध्यान रखता है।कई कंपनियों में तो कैंडिडेट्‍स के व्यवहार को देखने के लिए रिसेप्शन पर कैमरे तक लगाए जाते हैं। हायरिंग मैनेजर इन कैमरों से यह देखते हैं कि आप रिसेप्शनिस्ट और दूसरे इंटरव्यू देने आए प्रतिभागियों से कैसा व्यवहार कर रहे हैं।

बातों को बढ़ा-चढ़ाकर न बोलें- इंटरव्यू के दौरान अनावश्यक न बोलें। आपसे जो सवाल किया जाए, उसी का सीधे तरीके से जवाब दें। कई लोगों की आदत जरूरत से ज्यादा बोलने की होती है। इंटरव्यूवर को इस बात से सख्त नफरत होती है कि आप उसके सवाल का जवाब देने की बजाय इधर- उधर की बातें करें। अगर आप फालतू की बात करेंगे तो यही माना जाएगा कि आपको कुछ पता नहीं है।

सकारात्मक जवाब- इंटरव्यू के दौरान अपने पॉजीटिव एटिट्‍यूट को प्रदर्शित करें। इंटरव्यू के दौरान आपसे चाहे जितने नकारात्मक प्रश्न पूछे जाएं, आप उनका जवाब पॉजीटिव ही दें। इंटरव्यू के दौरान ज्यादा कम्फर्टेबल और फ्रेंडली होने का प्रयास भी न करें।

अपने इम्प्लोयर की न करें आलोचना- आप अपने वर्तमान जॉब से चाहे कितने ही असंतुष्ट क्यों न हों, लेकिन इंटरव्यू के दौरान अपने इम्प्लोयर की किसी भी तरह की आलोचना न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो इंटरव्यू पैनल में आपके बारे में गलत संदेश जाएगा।

क्या करें कि मनचाही लड़की आपकी हो जाए

हर लड़के की तमन्ना होती है कि उसे एक खूबसूरत लड़की का साथ मिले। एक लड़की का दिल जीतने के लिए अक्सर लड़के ढेरों कोशिश भी करते हैं, लेकिन कई इस काम में असफल भी हो जाते हैं।




अगर आप भी इस बात से निराश है या दुविधा में हैं कि कैसे एक लड़की का दिल जीता जाए? तो इसके लिए हम आपको कुछ आसान से टिप्स दे देते हैं।

लड़की की स्पष्ट छवि

 


सबसे पहले जिस लड़की को पसंद करते हैं उसके स्वभाव, उसकी छवि, पसंद-नापसंद के बारे में पूरी जानकारी इकत्र कर लें। ऐसा न हो, कि लड़की किसी बात को बेहद नापसंद करे और आप वही दोहराते जाएं। इससे आप उसके पास जाने के बजाय उससे दूर होते चले जाएंगे।

विश्वासपात्र और हंसमुख



लड़कियां अक्सर हंसमुख और जिंदादिल स्वभाव वाले लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं। साथ ही उनका विश्वसनीय होना भी जरूरी होता है। इसलिए अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं तो सबसे पहले उसका भरोसा जीतें और हर हाल में उसे बरकरार रखें। साथ ही हंसी-मजाक भी जरूर करें, लेकिन सीमाओं का विशेष ध्यान रखें।
 
हमेशा सच्चाई को थामे न रहे

 


अक्सर लड़के और लड़कियों की प्यार के मामले में पसंद-नापसंद अलग होती हैं लेकिन अगर आप किसी का साथ चाहते हैं तो कोशिश करें, कि उसकी पसंद-नापंसद से आपका तालमेल बैठ सके। ये सही है कि रिश्ते में सच्चाई रखी जाए, लेकिन कभी किसी का दिल रखने में भी कोई बुराई नहीं है। शुरुआत में ही किसी बात के लिए स्पष्ट तौर पर मना करने से अच्छा है जब कोई आपको पसंद करने लगे, तो कुछ समय बाद सही तरीके से इसके बारे में साफ-साफ बताया जाए।
 
रोमांटिक अंदाज, आकर्षक आगाज



आमतौर पर लड़कियां रोमांटिक अंदाज की दीवानी होती हैं। इसलिए अगर आप उन्हें रोमांटिक गिफ्ट दें, डिनर पर ले जाएं और कुछ नहीं, तो आपका अंदाज-ए-बयां ही बेहद रोमांटिक और लुभावना होगा, तो लड़की को आप पर फिदा होते देर नहीं लगेगी।
 
परिपक्वता से रिश्ता निभाएं

 


किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए सबसे जरूरी है समझदारी। अक्सर लड़कियां प्यार में बड़ी से बड़ी बात तो झेल लेती हैं लेकिन कई बार कोई छोटी-सी बात ही उन्हें बेहद चुभ जाती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप समझदारी से स्थिति को संभालें।

आपकी छिछोरी या बचकाना हरकतें उसका दिल तोड़ सकती है। अपने आप पर और अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। अकड़ और शो बाजी के चक्कर में आप उसके दिल में जगह नहीं ले पाएंगे।

लड़की का दिल जीतना है तो परिपक्वता अनिवार्य है वरना बात बिगड़ने के चांसेस ज्यादा हो सकते हैं। इन छोटी-छोटी बातों को अपनाएं और फिर देखिए कि कैसे मनचाही लड़की आपकी दीवानी हो जाती है।

नए आयडिया ही दिलवाएंगे सफलता....

काम में सफलता को हमेशा ही इस बात से जोड़ा जाता है कि आपके ज्ञान का स्तर क्या है, आप कितने कुशल हैं और अपने काम में कितने नए आइडियाज लाते हैं।


दिमाग कहता है कि हमें नौकरी के लिए अपने ज्ञान व कौशल को बढ़ाने की जरूरत है। लेकिन हम यह भूल जाते हैं कि जब तक हम नए-नए आयडिया नहीं लगाएंगे हम आगे नहीं बढ़ पाएंगे और इस बढ़ती प्रतियोगिता के दौर में हम पिछड़ जाएंगे। तो चलिए बात करते हैं ऐसे ही कुछ आयडिया के बारे में, जिनसे सफलता हासिल की जा सकती है।

क्या आप अपनी नौकरी की एकरसता में दिमागी कसरत करना भूल गए हैं? असल में आपके शरीर की तरह आपको दिमाग को भी कसरत की जरूरत है। इसलिए चुनौतियां स्वीकार कीजिए और समस्याओं को हल करने में इसे लगाइए।

लेकिन बस कसरत से काम नहीं चलेगा, आपको दिमाग को खुराक भी देनी पड़ेगी। इसके लिए आपको बहुत सी किताबें पढ़नी चाहिए। सफल व्यवसायियों व उद्यमियों के बारे में पढ़ना होगा। जीवन में कड़ी मेहनत करके सफलता पानेलवाले लोगों की आत्मकथाएं पढ़िए। इससे न सिर्फ दिमाग जागरूक बनेगा बल्कि प्रेरणा भी मिलेगी।

अपने दिमाग में कौंधने वाले विचारों को लिख लीजिए। जब भी आपके दिमाग में कोई अच्छा सा आइडिया आए आप यह मत सोचिए कि यह तो आपके दिमाग में हमेशा ही रहेगा अच्छा तो यह होगा कि आप उसे नोटबुक में लिख लें। रात में नोटबुक अपने बिस्तर के पास ही रखिए पता नहीं रात को दो बजे आपको कोई विचार अचानक से आ जाए और आप उसे सुबह तक भूल भी जाएं। याद रखिए इस तरह लिखा हुआ आयडिया आपको कभी भी काम दे सकता है पर इसे जल्दी से जल्दी इस्तेमाल करने का प्रयास करें। क्योंकि आयडिया तो गरम चाय की तरह होते हैं ठंडा होने पर उनका महत्व नहीं रह जाता। फ्रेश आयडियाज को जितना आप काम में लेंगे उतनी ही आपके काम में ताजगी आएगी।

जगह में बदलाव से भी बहुत परिवर्तन आते हैं। जब आप ऑफिस में अपनी सीट पर होते हैं तो आपका दिमाग एक ही दिशा में चलता है और आप कुछ नया सोचने में असमर्थ हो जाते हैं। और यह भी सच है कि जैसे ही आप स्थान बदलते हैं कुछ नए विचार आपके दिमाग में आते हैं। और अगर यदि आप जगह नहीं बदल सकते तो अपना लैपटॉप लेकर ऑफिस के बगीचे में बैठ सकते हैं।

आप चाहें तो कैफेटेरिया में बैठें और नई योजनाओं के बारे में सोचें। टहलने के दौरान या जिम में भी सोच सकते हैं। जब आपका शरीर किसी ताल पर काम करता है तो दिमाग ज्यादा एकाग्र हो जाता है तो जब भी व्यायाम करें या जागिंग करें तो इस बात का फायदा जरूर उठाएं। जगह बदलने से जो भी आपके अंदर होगा वह बाहर जरूर आएगा यह तो तय है।

कुछ लोग लंच टाइम में बगीचे में बैठकर अपना पसंदीदा संगीत सुनते हैं और नए आयडिया के साथ अपनी सीट पर लौटते हैं। आप लैपटॉप नहीं रखते तो नोटबुक तो ले ही जा सकते हैं। जो भी बातें मन में आएं उन्हें लिख लीजिए फिर बाद में उन्हें अच्छी तरह से जमा लीजिए। आपका बाहर जाकर बैठना तब भी फायदेमंद हो सकता है जब कार्यालय में आपके आस-पास कुछ न कुछ शोरगुल होता रहता हो।

दूसरों की मदद करना भी आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। जब किसी दूसरे विषय का व्यक्ति का आपसे मदद मांगे तो यह नहीं कहें कि यह मेरा क्षेत्र नहीं है। इस तरह की मदद से ऑफिस में अच्छा वातावरण तो बनता ही है साथ ही आपका ज्ञान भी बढ़ता है और दिमाग की कसरत होती है। फिर जब आपको काम पड़ता है तो लोग भी आपकी मदद को तैयार रहते हैं। जिनकी मदद आपने की है वक्त पड़ने पर आप उनसे कोई नए सुझाव तो ले ही सकते हैं।

यदि आप लोगों की मदद नहीं करते हैं तो आपने अपने आपको और अपने ज्ञान को एक सीमा में बांध लिया है। जब लोगों को आपके विशेष ज्ञान की जरूरत हो तो उनकी मदद करें। जो लोग ऑफिस में नए-नए नियुक्त हुए हों उनकी मदद अवश्य करें, एक तो उनको आपकी जरूरत है और दूसरे आपको उनसे नए आयडिया मिल सकते हैं। वे कार्यालय के लिए नए हैं इसलिए हो सकता है कि वे ऐसे दृष्टिकोण से समस्याओं को देखें जिस तरह से आप कभी सोच ही न पाए हों। वे एकदम नए होने के कारण पिटे-पिटाए तरीके से नहीं सोचते।

सकारात्मक सोच से ही मिलेगी सफलता

किसी व्यक्ति की जैसी सोच होती है, उसी के मुताबिक काम की दिशा तय होती है। विचार करने की सही दिशा भविष्य को संवारने में निर्णायक होती है। वैचारिक शक्ति जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उपयोगी है। विचारशील व्यक्ति ही महत्वपूर्ण योजनाएं बनाकर सफलता प्राप्त करते हैं। विचार करके जिस दिशा में भी कदम रखेंगे, उसमें मजबूती होगी। सही विचार के लिए जरूरी है सकारात्मक सोच। यदि सोच सकारात्मक है तो आधी लड़ाई तो समझो जीत ली।


मनुष्य को किसी भी कार्य करने के लिए विचारों की आवश्यकता पड़ती है। बिना विचार किए लिया गया निर्णय कभी भी अपेक्षित परिणाम नहीं देगा। प्रत्येक व्यक्ति चाहे गरीब हो या अमीर, शिक्षित हो या अशिक्षित, विचार जरूर करता है। व्यक्ति की सोच के अनुरूप ही कार्य की दिशातय होती है। विचार करने की सही दिशा भविष्य को संवारने में निर्णायक होती है। वैचारिक शक्ति जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उपयोगी है। विचारशील व्यक्ति ही महत्वपूर्ण योजनाएं बनाकर सफलता प्राप्त करते हैं। विचार करके जिस दिशा में भी कदम रखेंगे, उसमें मजबूती होगी।

जीवन का दृष्टिकोण बदलने में अहम भूमिका निभाते हैं विचार। अच्छे विचारों को ग्रहण करने तथा बुरे विचारों को निकाल फेंकने के लिए दृढ़ निश्चय की आवश्यकता है। असफलता तथा निराशा रूपी विचार मन में होना सुख-समृद्धि के विरुद्ध है। इसलिए मन में सदा उत्साह बनाए रखिए और निरंतर सुख-समृद्धि की कामना करते रहिए। मन विचार रूपी खेत है। उसमें जैसे बीज डालेंगे वैसी ही फसल कटेगी। समृद्धि के बीज बोएंगे तो समृद्धि काटेंगे और निराशा के बीज बोएंगे तो असफलता ही हासिल होगी। विचार निराशाजनक नहीं होने चाहिए। उसमें साहस, विश्वास तथा आशा का संगम होना चाहिए।

विचारों को सबसे अधिक ताकत सकारात्मक सोच से मिलती है। सकारात्मक सोच से काम करने की दिशा सही होगी। न भटकाव होगा, न ठहराव। विचारों को सही दिशा देने के लिए इन बातों पर गौर करना जरूरी है।

सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर ही विचार प्रकट कीजिए। नकारात्मक चिंतन वाला व्यक्ति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से तिरस्कार का भाजन बनता है। उससे मिलने में किसी को प्रसन्नाता नहीं होती है।

आशावादी विचारों को मन में रखकर निरंतर दोहराते रहिए। आप स्वयं महसूस करेंगे कि कदम सफलता की ओर बढ़ रहे हैं।

** प्यार में इन बातों का रखें विशेष ध्यान **

हर प्रेमी/प्रेमिका को अपने साथी में प्रत्येक समय एक विशेष छबि नजर आती है जिसे लेकर वह हमेशा ही साथ घूमते रहते हैं। उन्हें लगता है कि उनके पार्टनर को इस तरह से रहना चाहिए या फलां कपड़े इस पर ज्यादा फबेंगे।

इनमें से कुछ-कुछ बातों में या अधिकांश में तो व्यक्ति परिवर्तन स्वीकार कर लेता है लेकिन कहीं-कहीं उसे यह हस्तक्षेप अपने निजी जीवन में खलल डालने वाला लगता है जिसे वह बिल्कुल सहन नहीं कर पाता और चाहकर भी इसमें बदलाव लाना नहीं चाहता।

इतना पजेसिव होकर या कहें इतनी आकांक्षा पालना अपने साथी के प्रति ज्यादती होगी। क्योंकि यह अपनी-अपनी पसंद का सवाल होता है। कुछ जगह पर तो आपका साथ आपकी बातों से सहमत हो सकता है लेकिन सभी दूर हो ऐसा तो किसी के भी साथ संभव नहीं। थोड़ा समझौता करते हुए आपको भी उसे ऐसे ही हालातों में चाहना होगा जैसे कि वह है। ऐसी परिस्थिति मानव होने के नाते प्रेमी/प्रेमिका, पति-पत्नी सभी के सामने आ खड़ी होती हैं। यहां इसे हम अपनी कमी कह सकते हैं जिस पर हमारा वश नहीं चलता।

ऐसी स्थिति में आप अपने साथी को बदलने की कोशिश न करना ही रिश्तों के लिए बेहतर होता है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ अनछुए पहलुओं को।

समय के साथ थोड़ा ढल जाएं
जब आपका रिश्ता नया-नया होता है तो इसमें ढेरों औपचारिकताएं शामिल होती हैं। जैसे घंटों फोन पर बात करना, एक दूसरे का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना। डेट वगैरह पर समय पर न पहुंचने पर माफी मांग लेना आदि या किसी तरह से पटा लेना।

वक्त बीतने पर जब सामंजस्य बढ़ जाता है तब ये उम्मीद कम कर देना चाहिए। यहां पर इस रूप में ले लें‍ कि इस रिश्ते में थोड़ा गाढ़ापन आने पर इन औपचारिकताओं को विशेष जरूरत नहीं रहे। ऐसी बातें भी दोनों ओर से हो सकती हैं।

दिल का सहारा भी लें
तारीफ सुनना हर व्यक्ति को अच्छा लगता है, लेकिन ‍शुरू-शुरू रिश्ते की तुलना में जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ यदि इसमें तीव्र गिरावट आने पर ‍विशेष चिंतित न हों। ना ही शुरू की बातों को लेकर तानाकशी करें कि पहले तो ऐसा कहा करते थे अब क्या हो गया आदि। एक-दूसरे की तारीफ नहीं कर पाते या किसी चीज पर ध्यान देने के बजाय व्यस्तता का हवाला देते हुए कुछ चीजों पर ध्यान न जाए। इन चीजों को मुंह से कहने सुनने की बजाय यहां दिल का सहारा लें।

अपेक्षाएँ होती हैं अलग-अलग
शारीरिक आकर्षण तो एक प्राकृतिक लक्षण हैं जिससे कोई भी परे नहीं रह पाया है। हमारे समाज में कुछ नियमों को संस्कार का रूप दिया है जिसे कई बार युवा वर्ग अपनाने से मना कर देते हैं इसका मतलब ये नहीं को आप एक-दूसरे से सिर्फ शारीरिक आकर्षण के कारण जुड़े हैं। यदि आप इन नियमों का पालन करना चाहते हैं तो यह आप पर निर्भर करता है कि नाराज होने के बजाय प्यार से मझाएं। दैहिक संबंध से परे एक और चीज बहुत महत्वपूर्ण होती है वो है स्पर्श जो उसे प्रियतमा के दैहिक आकर्षण से परे अपनत्व का एहसास दिलाएगा।

एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें
अपनी सारी भावनाएँ दूसरों के सामने जाहिर न करें। अगर उन्हें किसी बात से नाराजगी भी होती है तो वे उसे सबके सामने जाहिर न करें। इसका आप दोनों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। कई बार ऐसा भी होता है कि किसी छोटी-सी बात पर या बेवजह बहुत तेज गुस्सा आता है और ऐसी स्थिति में आपसी संबंधों में दरार पड़ने तक की नौबत आ जाती है।

अगर आप दोनों के संबंधों में कभी ऐसी स्थिति आए तो उसे सुधारने के मामले में आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इसलिए जिस समय आपके साथी को गुस्सा आ रहा हो तो उस वक्त आप उसे कुछ न कहें। बाद में जब उसका गुस्सा शांत हो जाए तब आप उसे प्यार से समझाएँ कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप अपने साथी को नाराज होने का मौका नहीं दें।

इस तरह अगर आप अपने साथी को समझने की कोशिश करेंगे तो निश्चित रूप से आपके संबंध मधुर बने रहेंगे।

* कैसा जीवनसाथी चाहते हैं आज के युवा? *

युवा होते ही नवयुवक-नवयुवती सपनों में खोने लगते हैं। एक तो युवावस्था का जोश, दूसरा उनमें कुछ कर गुजरने का जज्बा। हर नवयुवक-नवयुवती की कामना रहती है कि उसका होने वाला जीवनसाथी सर्वगुण संपन्न हो, किंतु ऐसा हो पाना कतई संभव नहीं है। हर एक में कुछ-न-कुछ कमी जरूर होती है। अंग्रेजी में एक कहावत है कि Man is imperfect यानी कि आदमी अपूर्ण है। अगर वह 'पूर्ण' हो गया तो भगवान हो जाएगा।


 

कैसा हो दूल्हा?

लड़कियां ऐसा जीवनसाथी चाहती हैं जिस पर उसे गर्व हो, न कि शर्म। लड़कियां लड़कों में रंग-रूप न देखकर उसके वै‍यक्तिक गुणों को देखती हैं जिससे आपसी समन्वय, तालमेल में दिक्कत न हो। लड़का देखने के पहले लड़की के परिजन लड़के वाले के खानदान, आमदनी, लड़के के रंगरूप, व्यवहार, बोलचाल के ढंग आदि को जरूर देखकर तुलना करते हैं कि लड़की से लड़के का तालमेल बैठेगा या नहीं।

सिर्फ अमीर घर देखकर लड़की का विवाह कर दिया जाना कतई उचित नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि कई अमीर घराने में भी लड़कियों को दहेज को लेकर सताने की बातें सामने आई हैं। लड़कियां कंजूस, मक्खीचूस तथा तंगदिल लड़कों को कतई पसंद नहीं करती हैं तथा आकर्षक व्यक्तित्व का स्वामी होना हर लड़की को पसंद आता है।

खुले विचारों वाले नवयुवकों को य‍ु‍वतियां पसंद करती हैं। कमाऊ युवक ही युवतियों को भाते हैं। पत्नी की कमाई पर अपना खर्चा चलाने वाले युवक युवतियों को पसंद नहीं।

लड़कियां उन लड़कों को सर्वाधिक पसंद करती हैं, जो नारी तथा उसकी अस्मिता का सम्मान करना जानते हैं। हंसने-हंसाने वाले नवयुवकों को ही लड़कियां ज्यादा पसंद करती हैं। आकर्षक व्यक्तित्व का स्वामी, उत्तम भाव, आंखें आदि नवयुवकों के व्यक्तित्व को आकर्षक बनाते हैं, जो लड़कियों को लुभाते हैं।

लड़कियां ऐसे लड़कों को भी पसंद करती हैं, जो अवगुणी न हो तथा किसी प्रकार के नशे की गिरफ्त में न हो तथा पत्नी को दासी के रूप में नहीं, बल्कि दोस्त के रूप में देखता हो।


 

कैसी हो दुल्हन?

लड़के अपनी जीवनसंगिनी के रूप में सुंदर, सुशील तथा आकर्षक देहयष्टि वाली लड़की चाहते हैं। अधिकतर नौजवान आज के अं‍तरिक्ष-युग में भी परंपरावादी लड़कियों को ही पसंद करते हैं। लड़के खुद भले ही लाख आधुनिक ढंग से रहते हों, पर वे अपनी गृह स्वामिनी परंपरागत भारतीय गरिमानुसार ही चाहते हैं।


अधिकतर लड़के जीवनसंगिनी के रूप में समाज की ही लड़की को पसंद करते हैं, क्योंकि समाज की लड़की होने से उनमें एक प्रकार का सुरक्षा-बोध होता है। दो परिवारों का मिलन तो होता ही है, पीढ़ी-दर- पीढ़ी रिश्ते भी मजबूत होते जाते हैं।

लड़का भले ही लाख आधुनिक हो, पर उसके मन के कोने में यह भाव भी रहा करता है कि मेरी होने वाली जीवनसंगिनी मुझसे कुछ कम उम्र की हो, छोटी हो व मुझसे थोड़ी दबकर भी रहे।

बदलते समय के हिसाब से तो ऐसा हो पाना कठिन है, क्योंकि लड़कियों में भी जागृति आ गई है। वे अब पुरुषों के पैरों की जूती नहीं, बल्कि बराबरी की हकदार हैं। लड़के अधिकतर ऐसी जीवनसंगिनी चाहते हैं, जो पति के साथ ही उसके माता-पिता की भी सेवा कर सके।

वैसे संयुक्त परिवार तो अब लगभग नहीं के बराबर ही देखने को मिल रहे हैं। एकल परिवारों की बढ़ती संख्‍या के कारण अब सारे घरेलू काम नवदं‍पति को करने पड़ते हैं। ऐसे में एकल परिवार की महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में नवयुवक-युवतियों को चाहिए कि वे एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपना जीवन-यापन करें व छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज कर अपना पारिवारिक जीवन सुखी व संपन्न बनाएं।

* SMS पर कैसे करें प्यार, बरतें 6 सावधानियां .....

प्रेम की अभिव्यक्ति के कई तरीके हो सकते हैं। खासतौर पर सूचना क्रांति के इस दौर में जब हजारों-लाखों किमी दूर रहते हुए, एक-दूसरे से रूबरू बातचीत हो सकती हो। तो क्या हुआ कि पोस्टकार्ड की जगह एसएमएस और चिट्ठी की जगह ई-मेल ने ले ली हो। हाँ, इन साधनों के प्रयोग के लिए थोड़ी सावधानी की जरूरत है। अपने प्रेमी या पति या फिर पत्नी या प्रेमिका को प्यारभरा एसएमएस करने से पहले इन 6 चीजों का हमेशा ध्यान रखें।






1 क्या कहना है?

एसएमएस में आजकल संक्षिप्त भाषा का चलन है, लेकिन ऐसी भाषा का क्या मतलब जो समझ में ही न आए या फिर जो अनर्थ कर दें। अत: इसमें संक्षिप्त शब्दों के प्रयोग से बचें। अगर बात सेक्स से संबंधित हो तो शॉर्ट फॉर्म के बजाय पूरी स्पेलिंग लिखें। इससे भावनाएं अधिक प्रबलता से पंहुचती हैं।
 


2 कब कहना है?

जब आपके पति या फिर प्रेमी या फिर पत्नी या प्रेमिका काम कर रहे हों या फिर किसी मीटिंग में व्यस्त हों तो न तो वे आपके संदेश का अर्थ ठीक से ग्रहण कर पाएंगे और न ही इसका पूरा मजा उठा पाएंगे। अच्छा तो यह रहेगा कि आप ऐसे समय पर एसएमएस करें, जिसमें या तो वे लंच पर हों या फिर कम्प्यूटर पर हों। साथ ही मैसेज बैक करने में बहुत ज्यादा जल्दबाजी भी न दिखाएं। अगर एसएमएस सेक्सी हो तब तो फुर्ती दिखाएं लेकिन यदि रोमांटिक हो तो थोड़ा स्पेस लीजिए ताकि पार्टनर की बेकरारी और बढ़ें।
 


3 कितना कहना है?

मैसेज जितना छोटा होगा, उसका प्रभाव उतना ही ज्यादा होगा। लंबे-लंबे और उपदेशात्मक मैसेज पढ़ना किसी को भी नहीं भाता, इसलिए कोशिश करें कि कम शब्दों और पूरी स्पेलिंग में अपनी बात कहें। दो टूक बात लड़कों को पसंद आती है जबकि लड़कियां लंबे मैसेज का मतलब सीधा प्यार से निकालती है। नया-नया प्यार हो तो छोटे मैसेज कभी ना करें।

4 कैसे कहना है?

यह बात हमेशा ध्यान रखें कि सेल फोन यंत्र है। यह आपकी हंसी, खुशी, उदासी, गुस्सा या फिर छेड़छाड़ को व्यक्त नहीं कर पाएगा। यह सिर्फ शब्द ही एक से दूसरी जगह पहुंचा सकता है, इसलिए इस पर ज्यादा निर्भरता ठीक नहीं है। बेहद नाजुक बात हो और एसएमएस में बिगड़ने के चांसेस हो तो उसे भेजना तुरंत कैंसिल करें।

5 बी केयरफुल!

आप इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि मैसेज जिसे भेजा जाना हो, वहीं पहुंचे। इसलिए सेंड को यस करने से पहले एक बार फिर से नंबर चेक कर लें। कहीं ऐसा न हो कि यह वहां पहुंच जाए, जहां आप इसकी भनक भी नहीं देना चाहते हों। या फिर कोई सेक्सी बात आपकी तरफ से किसी रिसपेक्टेड व्यक्ति को चली जाए।

 


6. डिलीट आइटम

अगर आप चुपके-चुपके या छुपकर डेटिंग कर रहे हैं तो बेहतर है कि मैसेज पढ़ते या भेजते ही उसे डिलीट कर दें। यह सबसे जरूरी है। भावनाओं में बहकर उन्हें संभाल कर ना रखें यह कभी भी आपकी मुसीबत बन सकता है।

A little looking back on what we were and are saying

Don't lose your love just because of a slip of the tongue.


A girl in love asked her boyfriend.
Girl: Tell me. Who do you love most in this world?
Boy: You, of course!
Girl: In your heart, what am I to you?
The boy thought for a moment and looked intently in her eyes and said, "You are my rib. It was said that God saw that Adam was lonely, during his sleep, God took one of Adam's rib and created Eve. Every man has been searching for his missing rib, only when you find the woman of your life, you'll no longer feel the lingering ache in your heart."
After their wedding, the couple had a sweet and happy life for a while.


However, the youthful couple began to drift apart due to the busy schedule of life and the never-ending worries of daily problems, their life became mundane.

All the challenges posed by the harsh realities of life began to gnaw away their dreams and love for each other. The couple began to have more quarrels and each quarrel became more heated.

One day, after the quarrel, the girl ran out of the house. At the opposite side of the road, she shouted, "You don't love me!"

The boy hated her childishness and out of impulse, retorted, "Maybe, it was a mistake for us to be together! You were never my missing rib!"

Suddenly, she turned quiet and stood there for a long while. He regretted what he said but words spoken are like thrown away water, you can never take it back. With tears, she went home to pack her things and was determined in breaking-up.
Before she left the house, "If I'm really not your missing rib, please let me go." She continued, "It is less painful this way. Let us go on our separate ways and search for our own partners."
Five years went by...
He never remarried but he had tried to find out about her life indirectly. She had left the country and back. She had married a foreigner and divorced. He felt anguished that she never waited for him.
In the dark and lonely night, he lit his cigarette and felt the lingering ache in his heart. He couldn't bring himself to admit that he was missing her.
One day, they finally met. At the airport, a place where there were many reUNI0Ns and good byes. He was going away on a business trip. She was standing there alone, with just the security door separating them. She smiled at him gently.
Boy: How are you?
Girl: I'm fine. How about you? Have you found your missing rib?
Boy: No.
Girl: I'll be flying to New York in the next flight.
Boy: I'll be back in 2 weeks time. Give me a call when you are back. You know my number. Nothing has changed.
With a smile, she turned around and waved good bye.
Good bye...
One week later, he heard of her death. She had perished in New York, in the event that shocked the world.

Midnight, once again, he lit his cigarette. And like before, he felt the lingering ache in his heart. He finally knew. She was the missing rib that he had carelessly broken.
Sometimes, people say things out of moments of fury. Most often than not, the outcome could be disastrous and detrimental. We vent our frustrations 99% at our loved ones. And even though we know that we ought to "think twice and act wisely", it's often easier said than done.
Things happen each day, many of which are beyond our control. Let us treasure every moment and everyone in our lives.
Tomorrow may never come. Give and accept what you have today.

Aur aage kya hoga pata nahi

Aaj main kuch asa likhna ja rha hu jiska ant jiska end abhi main bhi ni janta bas kuch kagaz or ek kalam utha li hai or apne duk ho se har manker apne aashuo ko shabdo ka rup dekar likhta ja rha hu . jis tharah koi apne mala mai moti ko pirota hai kuch ishi tharah main bhi apne khani ki mala mai shabdo ke moti pirota ja rha hu…

26-8-2013……ek asa din hai jish se phala maine apne jindgi ke un lamho ko kata hai jo ki sirf khane mai , sunne mai , or padhne

Me aashan lgta hai par mai hi janta hu ki kaise maine un dukh bhare lamho palo ko apne beshaki bna kr chalte hua jiya hai. meri life mai aaj tak kbhi aaj tk kuch aisha ni hua ki mai apne life  mai kuch kr sku kuch asa mahsus ni hua ki muje ya aap logo ko lge ki mere jine ka kuch makshad hai kuch iicha hai
Main aapni is jindgi ka ya un lamho ka sara dos bhagwan ko deta rha to kbhi
apne parents ko koshta rha , kbhi kbhi smaj mai aata tha ki nhi ya sab kuch mere hi wajha se ho rha hai par dil manne ko tyar nhi tha or dimag ki kab tak manta kuch bar jab dimag se socha to bhut der ho chuki the . Kuch bhi krne se phalaya krta hua DIMAG MAI bas ek ajib sa dar bna rhta or mai bina apne dimag ki sune kuch na kuch krta hi jata .


jane anjane mai koi na koi galti ho hi jati or mai kisi se us galti ki mafi bhi na mang pata . maan mai ek uljhan se bni rhti jab bhi koi galti sudharne ka koi bhi moka milta to maan mai ek aajib sa dar paida ho jata or mai dimag ki nhi sun pata kyuki maan mai ek lalsa si bni rhti kuch na kuch paane ki or mai apne aakhe band kr kisi anjaani chiz ki taalaash mai batkhta rhata …

maan ki uljhan har waqt kuch bhi krne se rokti rhti or aaj bhi kuch asa hi chal rha hai mere sath har waqt har pal sochta ki ek new life suru kru sab kuch bhula kar par unhe bhulane ke liya bhi koi wajha chahya or wajha ka koi na koi karan jarur hota hai wo karan wo reasion mujhe nazar nahi aa rha tha …..to kabhi dil karta ki sub kuch chod kar apne jindgi ki is ghadi ko rok kar apne samaya ke waqt ke chakarwihu se tyag le kar bhagwan se jakar mulakat kru or un se apne hui gltiyo ki mafi maangu…. lAKIN fir ek ghari soch mai pad jata ki maine itne gunah kiya hai kya mai un sab ki mafi ka haqdar hu ……

bas bhut ho chuka hai jingi mai aane ka ek maksad hota hai or kuch na kuch to krna hi hai jindgi mai ……ye bat sab ke maan mai aati hai mere maan mai bhi aayi thi …. par log khate hai ki jindgi mai kuch paane ke liya kuch khona padta hai mer paas to na khone ke liya kuch tha or na hi paane ke liya koi manzil the mai to bas ek pad se tuta hua paata tha jo hwa ke bhaw mai bhata hi ja rha tha bine apne control ke ek jinda lash ki tharah …….. 


maan mai na to kuch paane ke jigyasa the or na hi kuch khone ka dar tha ….. koi bhi raasta nazar nhi aa rha tha bas kuch uljhANE THI MAAN MAI JINHE SULJHANE KI THAN LI THI MAINE OR ISI LIYA AAJ MERE DWARA UTHAI GAYI IS KALAM OR MERE BICH MAI KOI NI AA SAKTA THA AAJ NA TO MAIN KISI KI FEELINGS KO HURT KRNA CHAHTA HU  OR NA HI KISI KE MAAN KO KISI KE DIL KO CHOT PUCHANA CHATA HU MAI TO BAS EK KHANI LIKHNE JA RHA HU ISE AAP EK KHANI SAMJE YA EK KITAB PAR ISKA END TO MERE SATH HI HOGA VO CHAHE AAJ HO YA KAL YA NA BHI HO YE TO MUJE BHI NI PTA …… PTA HAI TO KUCH YE KI MUJHE Lagta hai ki mere dwara uthai gyi is kalam se na to koi fayda hoga or na hi koi  nuksan bas mujhe or aap logo ko pta lgega ki main galat tha ya wo log jinhe mai aapna samaj kr kuch na kuch krta hi rha un ke liya aaj aapne se hi paraya ho kar mai jindgi ke ek asa mod par khada tha jis par mujhe rasta dikhane wala koi nhi tha usi mod par udte hue is kagaj par mai likhne lga apne dukho ki dastan

dosto aagar mujse likhte hue koi glti ho to mujhe maf jarur kar dena kyuki mai koi writer nhi hu mujhe likhna ni AATA OR NA HI MAI SIKHNA CHAHATA KYUKI US KE LIYA TO DIMAG KI JRURAT PADEGI JO MERE  PAAS NI HAI MAI AAPNE PAHCHAN KO INHI SABDO KE BICH KHI KHO DENA CHAHTA HU TAKI MUJHE KOI DHUND NA SKE  OR MUJSE FIR KOI GUNAH NA HO JAYE MAI TO BAS APNE AASHUNO KO IN SABDO KE SHARE POCH KAR DUKHO KI BESHAKI KE MADAD SE APNE JINDGI KI BAKI BACHA LAMHO KO RAASTA BNA KAR APNE ANT KI MANZIL TAK PAUCHANA CHAHTA HU USE PANA CHAHTA HU ISI LIYA MAI LIKH EHA HU AAPNE YE KHANI OR……



लव टिप्स : रूठे हुए साथी को कैसे मनाएं





सौ बार अगर तुम रूठ गए, हम तुमको मना ही लेते हैं, 
इक बार अगर हम रूठ गए, तुम हमको मनाना क्‍या जानों..! 

अक्‍सर प्रेमी जोड़ों को एक-दूसरे से यही शिकायत रहती है। तो जनाब अगर आपका साथी आपसे रूठ गया है तो यह कतई जरूरी नहीं है कि आपको उसे मनाने में कड़ी मशक्‍कत ही करनी पड़े। यह काम एकदम आसानी से भी हो सकता है, बस जरूरत होती है थोड़ी समझदारी की।

यह ऐसा नाजुक वक्‍त होता है, जब कोई संबंध टूट भी सकता है या उस रिश्‍ते में और मजबूती भी आ सकती है। इसलिए जल्‍दबाजी में कोई कदम न उठाएं। कोई निर्णय लेने से पूर्व काफी सोच-विचार लें। अगर संभव हो तो नजदीकी मित्रों से सलाह भी ले सकते हैं।

जिस तरह हर व्‍यक्ति का स्‍वभाव अलग होता है, उसी तरह से रूठे हुए को मनाने का अंदाज भी भिन्‍न-भिन्‍न होता है। अगर ये अंदाज पुराने प्रचलित तरीकों से अलग होगा तो आपके साथी के मान जाने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी और यकीन मानिए रिश्‍ते की खूबसूरती और मजबूती, दोनों बढ़ेगी। 

Maine to tumse pyaar kiya hai !





Ek bar ki bat hai ek ladka aur ladki aapas mein bahut pyar karte the. Ladka bahut handsome tha aur ladki ghazab ki khubsurat thi. Uski beauty sare college mein famous thi.

Ladka gareeb ghar se tha par ladki bahut ameer ghar se thee. Is bat se ladki ke ghar wale khush nahi the aur nahi chahte the ki ladki us ladke se relation rakhe.

Ladke ne socha ki aur koi chara nahi hai siwa iske ki ladki ke parents ka dil jeeta jaye. Usne unke ghar aana jana shuru kiya aur apne behavious ko ekdam normal rakha. Dheere dheere us ke bare mein ladki ke parents ki ray badal gai. Unhein bhi vo ladka pasand aa gaya. Lekin unhone kaha – beta, pyaar ho achchi bat hai, par apni life mein kuchh banna bhi jaruri hai.

Ladke ne promise kiya ki aisa ho hoga. Kuchh banne ke bad hi aapki ladki ka hath aapse mangunga.

Vaqt bita, unki love-relationship chalti rahi aur studies bhi.

Fir vo time aaya, jab ladke ka Army mein selection ho gaya. Ladka Army mein join kar chukka tha. Training khatm karke aaya to ladki ke parents ke pas marriage ki permission mangne gaya. Ladki ke parents bhi proud feel kar rahe the ki unka son-in-law army officer hai. Unhone haan kar di.

Ladka aur ladki donon bahut khush the. Unka pyaar apni manjil ki aur badh raha tha. Donon ki aankhon mein sunahare sapne tairte rahte.

But tabhi problem ho gai. War ho gai padosi country se aur ladke ko jana pada. Ladki ne rote rote ladke ko bye kaha. Aur fir bhi kai din tak roti rahi. Har din vo dua mangti ki war khatm ho aur uska lover vaapas aa jaye us ke pas.

Lekin ek tragedy ho gai. Ladki ek din market se ghar aa rahi thi ki ek car vale ne use takkar mar di. Bahut bura accident hua. Ladki ko hospital mein jab hosh aaya to usne dekha ki uske parents uske pas khade hain aur uski mom ro rahi hai. Vo turant samajh gai ki kuchh gadbad hai. Kuchh buru khabar hai. Pahle to uske man mein apne mangetar ka khayaal aaya. Fir usne puchha to uski mom ne kaha, nahi beta, vo bilkul thik hai. War bhi almost khatm ho gai hai. Uski posting abhi border par hi hai par uska phone aaya tha ki sab thik hai.

Fir ladki ne puchha to fir bat kya hai? Tum itna ro kyun rahe ho to fir uske papa ne kaha ki beta accident mein tumhara face kharaab ho gaya hai bahut jyada. Jab ladki ne apna face mirror mein dekha to uske munh se cheekh nikal gai…. uska sara face bigad gaya tha ! vo had se jyada badsurat balki bhayanak lag rahi thi.

Usne socha, ye mere sath kya ho gaya? Mere itne sundar chehre ka ye hal kaise ho gaya. Fir uske man mein apn mangetar ka khayaal aaya. Usne socha ki is haal mein vo uske saamne kaise ja payegi. Vo use dekh kar reject hii na kar de kahin.

Fir usne decide kar liya ki vo apni happy relation ki yadon ko sad nahi hone degi aur usne socha ki ab vo kabhi apna chehra us ladke ko nahi dkhayegi.

Fir to us ladke ke kitne message aaye, phone aaya, par usne kabhi na to response diya na hi usse bat hi ki.

2 mahine bad, use hospital se release mil gaya. Apni mom-papa ke sahare dheere dheere chalet hue jab vo apne ghar mein daakhil hui to uski aankhen aashcharya se fail gai……. saamne uska lover vo ladka apne haath mein bahut bada sa guldastaa le kar kha da tha…. sare ghar mein likha tha…. welcome to home… J
ye dekh kar uske aansu nikal pade. Pyaar to vo karti hi thi… jaise hi us ladke ne uske hath pakad kar kaha – I Love You… uski rulai chhut padi. Bahut der tak rone ke bad usne puchha ki kya mera chehra dekh kar bhi tum aisa hi sochte ho? To usne kaha ki maine tumhari mom se puchha ki kya bat hai tum kyun mujhse bat nahi karti to tumhari momm ne bataya kit um accident ki vajah se sochti ho ki main tumhe pasand nahi karunga …..

Lekin pagli….. maine tumhare chehre se nahi, tumse pyaar kiya hai… karta hun….. aur karta rahungaa….

And they lived happily ever after… !!

Monday, September 2, 2013

लव-मंत्र : पहली मुलाकात में दोस्त नहीं गर्लफ्रैंड चा‍हि

लड़कों की सबसे बड़ी गलती यही होती है कि वह पहली ही मुलाकात में सोचने लगने लगते हैं कि लड़कियां उनकी दोस्त नहीं गर्लफ्रैंड बनें। यह बात उन्हें निराश करती है कि उनसे जितनी भी लड़कियां मिलती हैं वह उन्हें दोस्त ही क्यों बनाना चाहती हैं। 




ऐसे लड़कों को अपनी सोच में बदलाव लाना चाहिए, ताकि हर लड़की आपके ी साथ की ख्वाहिश रखे। आइए कुछ ऐसी ही बातों पर आपका ध्यान दिलाते हैं, जिससे आप कन्या के दिल में जगह बना सकें-

* ज्यादा भावुक न हों-

अक्सर यह देखा जाता है कि पुरुष प्यार में ज्यादा भावुक हो जाते हैं। ऐसा करने से बचें। ऐसा न हो कि आप अपनी भावुकता में अपने दिल की बात कह ही न सकें। कोई और उसकी जिंदगी में आ जाए। इसलिए जो भी मन की बात हो उसे स्पष्ट रूप से कहें। आप क्या चाहते हैं, आपकी अपने साथी से क्या अपेक्षाएं हैं सारी बातें दिल खोलकर करें। हो सकता है वह बहुत खुश होगी या फिर बहुत ही नाराज। 


* अपना निर्णय भी दें-
लड़कियों को हमेशा ऐसे लड़के पसंद आते हैं, जो अपना निर्णय ले सकें और उसपर कायम रहें। अगर वह आपसे पूछे कि आज हमें कहां चलना चाहिए, तो अनमना-सा जवाब न दें कि आपको नहीं पता। आपका यह व्यवहार यह दर्शाता है कि आपमें निर्णय लेने की क्षमता नहीं है और लड़कियों को ऐसे पुरुष कभी पसंद नहीं आते हैं।


* अवसादग्रस्त न रहें-

यह संभव नहीं कि इंसान हमेशा खुश रहे, लेकिन हमेशा अवसाद से घिरे न रहें। कोई भी लड़की यह नहीं चाहेगी कि उसका साथी हमेशा परेशान और थका-हारा सा रहे। वह चाहती है कि उसका पुरुष साथी अपने लक्ष्य के प्रति सजग और आत्मविश्वासी हो। 


* जल्दबाजी न करें-

अगर आपको कोई लड़की पसंद है और आप उसे दोस्त नहीं गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं तो हड़बड़ी न करें। अगर वह आपसे कहती है कि आप उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं तो अपनी दोस्ती में खलल न डालें। पहले दोस्ती की ही पहल करें। इस रिश्ते में आप खुद को ज्यादा सहज महसूस कर पाएंगे। 



Saturday, August 31, 2013

Rajan slide show

बेवफाई से जुड़ी 10 खास बातें...


'हम बेवफा हरगिज न थे, पर हम वफा कर न सके...' जब किसी पर बेवफाई का आरोप लगता है तो मन कुछ इसी तरह की भावनाएं उमड़ती हैं। हालांकि यह भी उतना ही सही है कि 'प्यार किया नहीं जाता, हो जाता है'। फिर भी प्रश्न उठता है कि आखिर लोगों के अफेयर्स होते ही क्यों हैं?

वास्तव में हम एक ऐसी संस्कृति से जुड़े हैं जहां खाने के दांत और तथा दिखाने के दांत अलग अलग होते हैं। इसलिए जब बेवफाई की बात आती है तो तथ्‍य को कल्पना से अलग करना सरल नहीं होता है। इतना ही नहीं, इस बात की भी पूरी संभावना होती है कि अफेयर्स को लेकर आम धारणाएं गलत ही होती हैं। नीचे कुछ ऐसी ही बातें हम आपको बता रहे हैं जो कि वास्तविकता से दूर और कल्पनाओं पर आधारित ज्यादा होती हैं।


* ज्यादातर उन लोगों के अफेयर्स होते हैं जो क‍ि अपने विवाह से खुश नहीं होते हैं। कई सर्वेक्षणों के दौरान जब दुष्चरित्र लोगों से पूछा गया कि क्या वे अपने विवाह को खत्म करना चाहते हैं तो ज्यादातर का जवाब था नहीं। अफेयर्स रखने वाले लोग जिनमें 56 फीसदी पुरुष और 34 फीसदी महिलाएं होती हैं, का कहना होता है कि वे अपने विवाह से खुश या बहुत खुश हैं। जहां तक आमतौर पर विवाह की बात आती है तो पुरुषों की तुलना में महिलाएं अपने विवाह से ज्यादा असंतुष्ट होती हैं।

* एक बार अफेयर के सार्वजनिक हो जाने पर दम्पत्ति भले ही साथ-साथ रहते हों, लेकिन वे कभी भी फिर से सुखी नहीं रह सकते हैं। सच यह है कि लोग अपने अफेयर्स के बारे में अपने मित्रों और पड़ोसियों से बात नहीं करते हैं। इसी कारण है कि आप सफल अफेयर्स की कहानियां नहीं सुनते हैं। वास्तव में ज्यादातर दम्पति अपने विवाह को फिर से सफल बनाने का तरीका खोज लेते हैं। कुछ तो यह कहते हैं कि बेवफाई की घटना के बाद उनका वैवाहिक जीवन और भी मजबूत हो गया है।


 * ज्यादातर लोग अपने पति या पत्नी से तब अलग होते हैं जब वे किसी अधिक युवा या आकर्षक साथी को पाते हैं। आर्नोल्ड स्वार्जनेगर का अपनी हाउसकीपर के साथ अफेयर को ध्यान में रखें। कुछेक मामलों में कॉरपोरेट सीईओ अधिक युवा सेक्स मेट्‍स की तलाश में रहते हैं, लेकिन आमतौर पर प्रेमी न तो अधिक युवा और सम्पन्न या फिर पति या पत्नी की तुलना में अधिक आकर्षक होते हैं। 

* अफेयर्स का अंत हमेशा ही विवाह की समाप्ति होता है, जबकि वास्तविकता यह है कि 50 फीसद से अधिक विवाह अफेयर्स को झेल जाते हैं। हालांकि भविष्य में किसी अन्य कारण से संबंध टूट सकते हैं, लेकिन बहुत सारे दम्पत्तियों को यह जानकर आश्चर्य होता है कि एक अफेयर के बाद भी वे साथ-साथ रह सकते हैं।

 * हम सोचते हैं कि ज्यादातर अपने साथी को धोखा देने वाले लोग हमेशा की अफेयर की फिराक में रहते हैं। वास्तविकता यह है कि ज्यादातर अवसरों पर ऐसे लोगों के भी अफेयर्स शुरू हो जाते हैं जो कि इसकी तलाश में नहीं रहे हैं। यह ऐसे विशेष मामलों में सही है, जिनमें एक साथी को एक आदमी को धोखा देना पड़ा। ज्यादातर अफेयर्स दोस्ती के तौर पर शुरू होते हैं, इसके बाद करीबी बढ़ती है और धीरे-धीरे पूरा अफेयर हो जाता है। 

* एक बार धोखा देने वाला हमेशा धोखा देता है। हालांकि यह बात सच हो सकती है कि कुछ लोग अफेयर्स दोहराते हैं लेकिन ज्यादातर अफेयर्स ऐसे होते हैं जो कि एक बार ही होते हैं और पुरानी बात हो जाते हैं। एक अफेयर के बाद होता यह है कि या तो विवाह और स्थायी हो जाता है या फिर दोनों को बड़े आश्चर्य में डाल देता है। अफेयर खत्म करने के बाद धोखा देने वाले व्यक्ति को घाव भरने के लिए पूरी तरह ईमानदार होना चाहिए।

* अफेयर्स इसलिए होते हैं क्योंकि विवाह में कहीं न कहीं गड़बड़ी होती है। सच बात तो यह है कि प्रत्येक विवाह को लेकर कोई न कोई बात गलत होती है। वास्तव में अफेयर्स यह दर्शाते हैं कि दम्पत्ति को यह पता नहीं होता है कि विवाह में समस्याओं को समाप्त करने के लिए उन्हें मिल-जुलकर काम करना चाहिए। मात्र इसलिए कि आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं हैं, इस आधार पर वेवफाई को उचित नहीं ठहरा सकते हैं।

* अफेयर्स केवल सेक्स के लिए होते हैं। वास्तव में ज्यादातर अफेयर्स इसलिए होते हैं क्योंकि एक साथी दूसरे के साथ भावनात्मक संबंध खोजता है और कभी-कभी तो ऐसा होता है कि यह स्थिति अफेयर के खत्म होने तक बनी रहती है। हालांकि यह बात भी संभव है कि भावनात्मक करीबी के चलते कभी-कभी शारीरिक निकटता भी होती है, लेकिन जब दोनों का सम्पर्क होता है तब उनका मूल मकसद सेक्स नहीं होता है।

* अगर सेक्स नहीं तो अफेयर नहीं। वास्तव में बहुत से अफेयर्स बिना किसी सेक्स के ही होते हैं। अगर आप आधी रात तक जागकर अपने सर्वाधिक करीबी विचारों को अपनी पुरानी क्लासमेट को गोपनीय संदेश के तौर पर भेज रहे हैं तो क्या यह बेवफाई है? संभव है जो व्यक्ति संदेश भेज रहा हो, उसने इसे बेवफाई न समझा हो लेकिन उसका साथी इसे बेवफाई समझ सकता है। पर जब आप अपने भावनात्मक जीवन का एक भाग किसी ऐसे व्यक्ति के हवाले कर देते हैं जो आपका संभावित अफेयर मेट हो सकता है तो यह बेवफाई का ही एक प्रकार है।

* धोखा देने का अर्थ हमेशा ही सेक्स करना नहीं होता है और यह अन्य वैवाहिक मुद्‍दों से जुड़ा होता है। यह ठीक ऐसी काल्पनिक बात है कि सारे अफेयर्स केवल सेक्स के लिए होते हैं। ठीक इसी तरह यह भी एक काल्पनिक बात है कि सारे अफेयर्स भावनात्मक जरूरतें पूरी न होने के कारण होते हैं। ज्यादातर लोगों की तुलना में कुछे लोग ही मानते हैं कि अफेयर्स का अर्थ बाहर निकलना और सेक्स कर लेना है।

अन्त में बेवफाई से संबंधित तथ्‍यों और काल्पनिक बातों को समझकर आप और आपका साथी यह अंतर कर सकते हैं कि अफेयसो कैसे होते हैं और इन्हें कैसे रोका जा सकता है। जिन लोगों का अफेयर रह चुका है, उनके लिए सच्चाई जानना एक ऐसा मजूबत उपाय होता है जिसके जरिए वे इस अनुभव से उबर सकते हैं।

  

आवश्यकता है रक्तदान क्रांति की


रक्त की एक बूँद जीवनदायिनी
ND
दुनिया भर के चिकित्सा विज्ञानियों के मुताबिक आती सर्दियों में स्वाइन फ्लू वायरस का पलटवार और जोरदार ढंग से होगा। देश में इस समय डेंगू का प्रकोप जोरों पर है जिसे स्वाइन फ्लू के 'प्रचार' ने पीछे ढकेल रखा है। इन दोनों बीमारियों में मरीज के रक्त में 'प्लेटलेट' का स्तर खतरनाक ढंग से नीचे गिर जाता है।

हर साल देश की कुल 2433 ब्लड बैंकों में 70 लाख यूनिट रक्त इकट्ठा होता है। जबकि जरूरत है 90 लाख यूनिट की। इसका भी केवल 20 प्रतिशत ही रक्त बफर स्टॉक में रखा जाता है। शेष का इस्तेमाल कर लिया जाता है। नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (नाको) की गाइडलाइंस के मुताबिक दान में मिले हुए रक्त का 25 प्रतिशत बफर स्टॉक में जमा किया जाना चाहिए, जिसे सिर्फ आपातस्थिति में ही इस्तेमाल किया जा सके। एक यूनिट रक्त 450 मिलीलीटर होता है। आसन्न संकट के मद्देनजर देश को एक रक्तदान क्रांति की सख्त जरूरत है।

मरीज की जान बचाने के लिए रक्त चढ़ाना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। शरीर के बाहर रक्त किसी भी परिस्थिति में 'पैदा' नहीं किया जा सकता। जाहिर है, इसे केवल रक्तदान से हासिल किया जा सकता है। रक्तदान दो तरह का होता हैः एक, जिसमें मरीज को चढ़ाए गए रक्त की भरपाई उसके स्वस्थ परिजन से लेकर की जाती है तथा दूसरे, 'स्वैच्छिक' रक्तदान से।

फिलहाल माँग का केवल 53 प्रतिशत रक्त ही स्वैच्छिक रक्तदान से हासिल होता है। शेष की पूर्ति 'रिप्लेसमेंट' से होती है। 1998 में सर्वोच्च न्यायायल के निर्देश पर देश में पेशेवर रक्तदान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। न्यायालय की मंशा यह थी कि मरीज के परिजनों से लिए गए रक्त की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी लेकिन इससे बचने के भी रास्ते निकल आए हैं।

जिन मरीजों के परिजन रक्तदान करने की स्थिति में नहीं होते वे ऐसे पेशेवरों का सहारा लेते हैं जो रिश्तेदार तो नहीं हैं लेकिन ब्लडबैंक में 'रिश्तेदार' बनकर ही पहुँचते हैं। यही वजह है कि अब पेशेवर रक्तदाताओं का एक ऐसा वर्ग खड़ा हो गया जो पैसा लेकर ब्लड बैंक पहुँचने लगा है। बावजूद इसके रक्त की कमी हमेशा बनी रहती है।

इंडियन सोसायटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एंड इम्यूनो-हिमेटोलॉजी (आईएसबीटीआई) के मुताबिक स्थिति इसलिए भी गंभीर हो जाती है क्योंकि हमारे देश में अब भी पूर्ण रक्त चढ़ाने का चलन है। विशेषज्ञों का मानना है कि रक्त को एक जीवनरक्षक औषधि के तौर पर देखा जाना चाहिए।

अधिकांश मामलों में पूर्ण रक्त चढ़ाने की जरूरत नहीं होती बल्कि रक्त के अवयव (प्लेटलेट, आरबीसी, डब्ल्यूबीसी) चढ़ाने से ही मरीज ठीक हो जाता है। दुनिया भर में 90 प्रतिशत मामलों में रक्त के अवयवों का प्रयोग होता है जबकि हमारे देश में केवल 15 प्रतिशत मामलों में ही इनका प्रयोग होता है। 85 प्रतिशत मरीजों को पूर्ण रक्त चढ़ा दिया जाता है।

इस विसंगति की दूसरी वजह यह भी है कि हमारे देश में ब्लड कंपोनेन्ट सेपरेटर मशीनें बहुत ही कम ब्लड बैंकों में लगी हैं। इसके अलावा कंपोनेन्ट्स को अलग करने में लागत बढ़ जाती है। रक्त की कमी के कारण देश में हर साल 15 लाख मरीज जान से हाथ धो बैठते हैं। इनमें सबसे बड़ी संख्या उन बच्चों की है जिन्हें थेलेसीमिया के कारण जल्दी-जल्दी रक्त चढ़ाने की जरूरत होती है। हादसों के शिकार घायलों, मलेरिया के मरीजों, कुपोषणग्रस्त बच्चों के अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं को कई कारणों से रक्त चढ़ाने की जरूरत होती है।

संक्रमित रक्त का जोखिम
दरअसल हमारे देश में स्वैच्छिक रक्तदान अब भी जीवनशैली का हिस्सा नहीं हो सका है। आज भी ऐसे नवधनाढ्यों की कमी नहीं है जो अस्पतालों के इमरजेंसी रूम्स या ऑपरेशन थिएटरों में पड़े अपने रिश्तेदारों को रक्तदान करने के बजाए मुँहमाँगी कीमत पर खून खरीद लेने की पेशकश करते हैं। ऐसे में पेशेवर रक्तदाता 'रिश्तेदार' बनकर सामने आते हैं।

47 प्रतिशत रक्त की जरूरत इन्हीं लोगों से पूरी होती है। ऐसे 'स्वैच्छिक' रक्तदाता के खून की गुणवत्ता तो निश्चित ही गिरी हुई होती है, साथ ही संक्रमित है या नहीं इसकी भी जाँच नहीं हो पाती। आज देश में हजार में से तीन लोगों को दूषित रक्त चढ़ाने के कारण एचआईवी का संक्रमण होता है।

हर रक्तदाता को नियमानुसार पहले तीन महीनों के लिए निगरानी (विंडो पीरियड) में रखा जाना चाहिए। रक्तदाता के खून में एचआईवी का संक्रमण है या नहीं, यह जाँचने के लिए ऐसा करना आवश्यक है। आज जिसने रक्तदान किया हो और परीक्षण में एचआईवी वायरस की रिपोर्ट नेगेटिव आई हो, उसका तीन महीने बाद पुनः परीक्षण होना चाहिए। इसमें संक्रमण नहीं आने पर ही रक्त किसी मरीज को चढ़ाने के योग्य समझा जाता है। हमारे यहाँ ऐसा नहीं हो पाता। यही वजह है कि पूर्ण रूप से स्वस्थ स्वयंसेवकों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

क्या है स्थिति रक्तदान की
देश में फिलहाल केवल 500 ब्लड बैंक ही ऐसी हैं जिन्हें बड़ी ब्लड बैंक कहा जा सकता है। यहाँ हर साल 10 हजार यूनिट्स से अधिक रक्त जमा होता है। करीब 600 ऐसी ब्लड बैंकें हैं जो हर साल 600 यूनिट्स ही इकट्ठा कर पाती हैं। शेष 2433 ब्लड बैंक्स ऐसी हैं जो 3 से 5 हजार यूनिट्स हर साल इकट्ठा कर लेती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक देश में एबी प्लस प्लाज्मा, ओ-पॉजिटिव, ओ-नेगेटिव का स्टॉक रहना बहुत जरूरी है। किसी भी आपातस्थिति में (जैसे मुंबईClick here to see more news from this city पर आतंकवादी हमला) जब घायलों को रक्त चढ़ाने के लिए परिजनों की राह नहीं देखी जा सकती हो, उन परिस्थितियों में उपरोक्त रक्त समूह का प्रयोग किया जाता है।

देश में लगभग 25 लाख लोग स्वैच्छिक रक्तदान करते हैं। सबसे अधिक ब्लड बैंक महाराष्ट्र (270) में हैं। इसके बाद तमिलनाडु (240) और आंध्रप्रदेश (222) का स्थान आता है। दान में मिला हुआ आधा लीटर रक्त तीन मरीजों की जान बचा सकता है। सबसे दुखद स्थिति उत्तर पूर्व के सात राज्यों की है। सातों राज्यों में कुल मिलाकर 29 अधिकृत ब्लड बैंक्स हैं।


Blood Donation
ND
कैसा होना चाहिए रक्त
इंडियन फार्माकोपिया के मुताबिक मानव रक्त एक औषधि है। इसके लिए कुछ शर्तें और नियम लागू किए गए हैं। मरीज को चढ़ाने के लिए प्राप्त रक्त को एचआईवी एंटीबॉडीज संक्रमण से मुक्त होना चाहिए। इसे हिपेटाईटिस बी और सी नामक वायरसों के अलावा सिफलिस, मलेरिया आदि से भी मुक्त होना चाहिए।

कौन कर सकता रक्तदान
कोई भी ऐसा व्यक्ति रक्तदान कर सकता है, जो

1. 18-60 वर्ष की उम्र का हो,

2. तीन साल से जिसे मलेरिया का संक्रमण न हुआ हो,

3. एक साल से पीलिया न हुआ हो,

4. उच्च रक्तचाप और डायबिटीज का रोगी न हो।

स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ करें नया
देश में स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने के लिए अब तक जो कुछ भी किया गया है वह अपर्याप्त साबित हुआ है। दरअसल जितनी बड़ी मात्रा में हमें शुद्ध रक्त चाहिए उसके लिए एक महा-आंदोलन की जरूरत है।