Pages

Monday, December 3, 2012

आठ मंत्र प्यार के-खुशनुमा रोमांस के

हम सभी चाहते हैं कि हमारी जिंदगी में सदा खुशियां बनी रहें। हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहे। इसके लिए हम कुछ बातों का पालन अवश्य करते हैं। यही बात रिश्तों के मामले में भी लागू होती है। रिश्ते की खूबसूरती कायम रखने के लिए भी कुछ चीजों पर अनिवार्य रूप से ध्यान देना जरूरी है। 
FILE


खुशी पाने का एक ही रास्ता है कि आप दूसरों को कराएं इसका अहसास। कैसे महकती रहे आपके दांपत्य की बगिया, जानिए कुछ खास बातें... 

खुद के लिए निकालें समय 
दांपत्य जीवन का यह अर्थ नहीं कि आप उसकी ज़िम्मेदारियों में पूरी तरह डूब जाएं। वास्तव में खुशहाल दांपत्य जीवन वही है, जिसमें स्त्री और पुरुष दोनों को अपने लिए कुछ वक्त मिले। अकेले स्वयं के साथ जब आपको समय बिताने का मौका मिलेगा तो आप खुद को और बेहतर जान पाएंगी। अपनी इच्छाओं और चाहतों को गहराई से समझ सकेंगी। इसी प्रकार खुद के साथ समय बिताने का मौका पार्टनर को भी दें। यह क्रिएटिव समय आपकी ऊर्जा में भी वृद्धि करेगा और आपको खुशी भी देगा।
FILE


थोड़ा रोमांटिक हो जाएं 
जताना हो प्यार तो करें कुछ ऐसा जो पार्टनर के दिल को छू जाए। जीवन में रोमांस घोलने के लिए बहुत अधिक खर्च करना ज़रूरी नहीं है। छोटी-छोटी चीज़ें भी उतना ही मायने रखती हैं। उदाहरण के तौर पर प्रियजन को दिए गए एक फूल का भी उतना ही महत्व है जितना एक गुलदस्ते का। एक-दूसरे से अंतरंग बातचीत के जरिए आप जान सकती हैं कि उन्हें क्या रोमांटिक लगता है। आप उनसे भी ऐसी चाहतों को सूचीबद्ध करने को कह सकती हैं। इन्हें आपस में बदल लें।
FILE


बेड पर जाएं साथ-साथ 
जब आप बेड शेयर करते हैं, तो क्यों न साथ ही बेड पर जाने की आदत बना लें। यह जरूरी नहीं कि आप दोनों का सोने का समय एक ही हो, पर इसका भी हल है। यदि पार्टनर को जल्दी सोने की आदत है और आप सोने से पहले कोई पुस्तक पढ़ना पसंद करती हैं तो यह काम तो बेड पर भी हो सकता है। जब पार्टनर सो जाए तो उठकर अपने दूसरे काम कर सकती हैं। इससे पार्टनर को आपकी करीबी का अहसास होगा।
FILE


एक-दूसरे से करें कनेक्ट 
पार्टनर का हाथ अपने हाथ में लेकर आंखों में देखते हुए एक-दूसरे की उन बातों को याद करें, जो आपको बेहद पसंद हैं। किसी भी महत्वपूर्ण बातचीत की शुरूआत करने से पूर्व ऐसा करने से आपसी समझदारी बढ़ती है।
FILE


बदलाव के बारे में करें चर्चा 
परिवर्तन तो जीवन का नियम है। हम सभी बदलाव के दौर से गुज़रते हैं। पार्टनर के साथ इस संबंध में बातचीत के जरिए आप बदलावों से निपटने के संदर्भ में स्वयं को मानसिक तौर पर तैयार कर सकती हैं। उदाहरण के तौर पर आप पार्टनर से चर्चा कर सकती हैं कि यदि आप दोनों में से किसी एक की नौकरी छूट जाए, तो परिस्थितियों से कैसे तालमेल बैठाएंगे।
FILE


स्वयं को दें खुशी 
याद रखें कि आपकी खुशी पार्टनर पर निर्भर नहीं करती। यह तो आपके अंतर्मन में निहित होती है। दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए आपका खुश रहना ज़रूरी है। अगर आप खुश नहीं रहेंगी तो इसका असर दांपत्य पर पड़ेगा। खुश रहने का एक उपाय है कि ईश्वर ने आपको जिन चीज़ों का तोहफा दिया है उनके लिए उपकार महसूस करें। 

इस तरह आपको यह महसूस होगा कि कई मामलों में आप कितनी खुशकिस्मत हैं। हर रात सोने से पहले उन पांच चीज़ों को याद करें जिनके लिए आप ईश्वर की आभारी हैं। सुबह उठने पर पुनः उन्हें याद करें और ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें। 

अगर आप स्वयं यह तय नहीं कर पा रही हैं कि कौन सी बातें आपकी खुशी बढ़ाने में सहायक हैं तो पार्टनर से भी पूछ सकती हैं। आमतौर पर वह आपकी छोटी से छोटी खुशी को नोटिस करते हैं।
WD


जानें एक-दूसरे की अपेक्षाएं 
कभी-कभी हम चाहते हैं कि पार्टनर हमारे लिए कुछ खास चीज़ें करे, पर अक्सर उसे इस बात का पता ही नहीं होता कि आपकी क्या अपेक्षाएं हैं। उन बातों की लिस्ट तैयार करें, जिनसे आपको खुशी महसूस होगी और आप चाहती हैं कि पार्टनर आपके लिए वे चीज़ें करे। ऐसी ही लिस्ट आप पार्टनर से भी तैयार करने को कह सकती हैं, जिसमें उसकी अपेक्षाओं का ज़िक्र हो। बाद में यह लिस्ट आपस में बदल लें। 

इस तरह उन्हें आपकी इच्छाओं का पता चल जाएगा और आप भी उनकी अपेक्षाओं को जान सकेंगी। इस तरह एक-दूसरे की इच्छाओं को जानकर आप हर हफ्ते एक-दूसरे को सरप्राइज़ दे सकते हैं।
FILE

इज़हार ए मोहब्बत 
किसी भी रिश्ते में सुरक्षा और विश्वास जगाने में महत्वपूर्ण है प्यार का इज़हार। इस संबंध में कोई आदर्श नियम नहीं हैं। जीवनसाथी के प्रति अपनी भावनाएं ज़ाहिर करने का हर शख्स का अपना तरीका होता है। ऐसे में आप खुद ही यह तय करें कि किस खास अंदाज़ में पार्टनर के सामने ज़ाहिर करेंगी अपने प्यार की भावनाएं। वैसे तकिए के पास एक गुलाब का फूल और "आय लव यू" का एक नोट छोड़ना भी है दिलचस्प तरीका प्यार के इज़हार का।

यह माह, सिर्फ प्यार के नाम


ND
ठंड की नरमी, वसंत ऋतु में खिले फूलों की खुशबू, मौसम की रवानी और फाल्गुन में मदमस्त कर देने वाला फरवरी माह आ गया है। प्यार के कद्रदानों के लिए यह माह व्यस्तताओं से भरा होगा क्योंकि इस महीने के अधिकांश दिन प्यार करने वालों के लिए ही हैं। इस माह प्यार के इजहार और प्रस्ताव देने के कई दिन आएंगे, जिनमें आप अपनी भावनाओं को अपने प्यार तक बड़ी ही आसानी से पहुंचा सकते हैं। पेश है प्यार करने वालों के लिए प्यार का टाइम टेबल : 

फरवरी - यह दिन रोज डे के रूप में मनाया जाता है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए आप अलग-अलग रंगों के गुलाबों का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे प्यार के लिए लाल और दोस्ती के लिए पीला गुलाब। 

फरवरी - प्रपोज डे के दिन प्रेमी-प्रेमिकाएं अपने चाहने वालों से प्यार का इजहार करते हैं। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तब इस दिन कह डालिए अपनी बात, क्योंकि यह दिन आप ही के लिए बना है। 

फरवरी - इसे चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आप अपने प्यार को चॉकलेट देकर अपने संबंधों में मिठास से भर सकते हैं। 

10 फरवरी - टेडी डे, जिसमें टेडी टॉयज देने के बहाने भी आप प्यार को और गहरा कर सकते हैं। 

11 फरवरी - प्रॉमिस डे, सच्चे प्रेमी प्रॉमिस डे पर एक-दूसरे से प्यार निभाने का वादा करते हैं। 

12 फरवरी - किस डे, इस दिन सच्चे प्रेमी-प्रेमिका किस के जरिए अपना प्यार जताते हैं। 

13 फरवरी - हग डे, इस दिन अपने साथी को दें एक जादू की झप्पी और उन्हें एहसास दिलाएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। 

14 फरवरी - वेलेंटाइन डे, प्यार करने वालों के लिए सबसे बड़ा दिन जिसे संत वेलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। इस दिन आप अपने प्यार के साथ सारा दिन बिता सकते हैं, उन्हें ब्यूटीफुल गिफ्ट्स दे सकते हैं। 

15 फरवरी - इस दिन जरा संभल कर रहें, क्योंकि स्लैप डे है। 

16 फरवरी - इस दिन को किक डे के रूप में मनाया जाता है, अपने प्रिय को प्यार से किक करें और लीजिए खट्टी-मीठी नोक-झोंक का मजा। 

17 फरवरी - परफ्यूम डे, इस दिन फूलों और इत्र भेंट कर प्यार की खुशबू का मजा लें।

18 फरवरी - फ्लर्टिंग डे, प्यार के साथ फ्लर्ट करने का मजा ले सकते हैं। 

19 फरवरी - कन्फेशन डे इस दिन अपनी सारी गलतियों को अपने प्रिय के सामने कन्फेस करें और उन गलतियों को न दोहराने का वादा करें। इससे आपके संबंध और मजबूत हो जाएंगे। 

20 फरवरी - मिसिंग डे, इस दिन को एन्जॉय करने के लिए आप अपने प्रिय से दूर रहें और एक-दूसरे के साथ बिताए पलों को याद करें और अपने प्रियतम को प्यार भरे मिसिंग यू के संदेश भेजें। 

याद कर लीजिए प्यार का यह टाइम टेबल और हो जाइए प्यार के इम्तिहान के लिए तैयार, गुड लक..

एक-दूसरे से करते हैं प्यार हम

दोस्तो! कई बार आप बहुत चाव से एक डिश बनाते हैं या किसी चर्चित स्थान पर उसे खाने जाते हैं। और जब तक आप उसे चख नहीं लेते हैं तब तक एक काल्पनिक स्वाद आपके खयालों में होता है। पर, उस वक्त आप बेजुबान से हो जाते हैं जब उस अपेक्षित स्वाद का कहीं अता-पता नहीं होता है। 

FILE


काफी समय तक आप अपने मन में बसाया स्वाद ही तलाशते रहते हैं। यह सोचने के बजाय कि जो स्वाद आप ले रहे हैं वह कैसा है। और, यदि सोचते भी हैं तो बेहतर या कमतर की तुलना करते हुए। लिहाजा सारी डिश समाप्त हो जाती है और आपको संतोष नहीं मिलता है। यूं कहें कि आप जायके का मजा नहीं ले पाते है। इस अनुभव के बाद आप बहुत दिनों तक नया तजुर्बा करने से कतराते हैं। कई बार संबंधों में भी ऐसी मिसालें मिलती हैं। 

सलीम (बदला हुआ नाम) भी कुछ ऐसे ही हालात से गुजर रहे हैं। कभी-कभार मिलने वाली एक रिश्तेदार सलीम को अच्छी लगती थी। उन्होंने बहुत ही रोमांस भरी जिंदगी की कल्पना में उससे शादी की। पर, वह शादी वैसी नहीं निकली जैसी उन्हें अपेक्षा थी और टूट गई। अब सलीम को एक और लड़की से प्यार हो गया है। पर वे उस प्यार को शादी के बंधन में बांधने से डरते हैं। इतना ही नहीं, हर समय इस रिश्ते के खूबसूरत क्षणों की तुलना पुराने रिश्ते से करते रहते हैं। पर, ऐसा करना उन्हें वर्तमान खुशी से दूर ले जाता है।

सलीम जी, दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंककर पीता है, यह कहावत आप पर इस समय बिल्कुल सही साबित होती दिखती है। आपके दिल में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जिसे बचपन से जानते थे यदि उसके साथ विचारों, पसंदगी के इतने मतभेद हो सकते थे तो भला साल-दो साल की दोस्ती पर कितना भरोसा किया जा सकता है। एक तरह से आपकी दुविधा सही भी है पर दोनों रिश्ते में बहुत-बड़ा फर्क है। किसी को यूं ही रिश्तेदार के नाते जानना और किसी को दोस्ती और फिर प्रेम के कारण जानने में बहुत अंतर होता है। 

जब साधारण सी दोस्ती, प्रेम की ओर बढ़ी है तो निश्चित ही उस व्यक्तित्व में कोई विशेष गुण है जो आपके लिए अनमोल है। वह गुण आपको जीने में मदद करने वाला है। ऐसा आप महसूस करने लगे हैं। इस रिश्ते को केवल रिक्तता से उपजा प्रेम भी नहीं कहा जा सकता है। 

FILE


रिक्तता से उपजने वाला प्रेम बहुत जल्द परवान चढ़ता है और जल्द ही उसके नतीजे भी सामने आ जाते हैं। पर दिल टूटने के बाद धीरे-धीरे पनपता, परवान चढ़ता और अपना स्थान बनाता प्यार काफी हद तक अपनी प्रकृति में स्थायीपन की महक साथ लाता है। साल-दो साल का अर्सा केवल नकली भावनाओं के सहारे नहीं चलाया जा सकता है। यदि इसमें सच्चापन नहीं होता तो इस रिश्ते में बंधे रहना आपके लिए आसान नहीं होता। 

इसलिए डरने के बजाय उस नए रिश्ते में आगे बढ़ें। जैसे ही नए साथी पर भरोसा बढ़ेगा डर अपने आप समाप्त होता जाएगा और साथ ही वह तुलना वाली पीड़ा भी खत्म होती जाएगी। हर व्यक्ति भिन्न होता है इसलिए किसी से किसी की तुलना करनी फिजूल है। 

नई दोस्त जैसी भी है वह आपको बेहद पसंद है तभी बार-बार आप उसके साथ पूरी जिंदगी बिताने के बारे में विचार करते रहते हैं। यह इस बात का भी संकेत देता है कि आप पुराना दर्द भूलकर नए अनुभव पर भरोसा करने लगे हैं। सारे सकारात्मक संकेतों के बावजूद आप चाहें तो थोड़ा और समय बीतने दें। दोस्ती और प्यार का साथ तो आपको मिल ही रहा है इसलिए शादी थोड़ी टाली भी जा सकती है।

रिश्ते में जिन पहलुओं को लेकर आपको थोड़ी हिचक व झिझक महसूस होती है कोशिश करें वैसी मिलती-जुलती परिस्थितियां आए और उसका व्यवहार देखें। हो सकता है, आपका व्यवहार आपकी अपेक्षा के विपरीत हो पर इससे निराश होने के बजाय आपको संवाद बनाना चाहिए। 

FILE


दोस्ती व प्रेम के साथ बने रिश्ते और अनजाने रिश्ते में यही बड़ा अंतर होता है। यहां आप संवाद बना सकते हैं। एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर सकते हैं। एक-दूसरे के लिए थोड़ा पिघल सकते हैं। खुशी-खुशी प्यार से एक-दूसरे की पसंद के अनुसार ढलना प्रेम को बहुत बढ़ाता है और एक-दूजे के प्रति विश्वास को पक्का करता है। 

जब किसी जोड़े को प्यार में देखकर यह जुमला निकलता है कि वे एक-दूजे के लिए बने हैं तो इसका मतलब यह नहीं होता कि वे दोनों बिल्कुल एक से हैं बल्कि यह होता है दोनों में सामंजस्य की अद्भुत क्षमता है । एक-दूसरे की जरूरत के अनुसार खुद को ढाल पाना ही जीवन भर साथ निभाने का अचूक नुस्खा है। इसे जीवन में लागू करें और निस्संकोच प्यार के रिश्ते को स्थायी मोड़ दें।