Pages

Wednesday, February 8, 2012

प्रपोज डे : इजहार-ए-मोहब्बत का अंदाज

ND
हैप्पी प्रपोज डे...! आपको तो पता ही है कि हम वेलेंटाइन वीक सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस वीक का दूसरा दिन है प्रपोज डे। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं या फिर रोज डे पर किसी कारणवश आप उनसे अपनी बात नहीं कह पाए हैं तब यह खास दिन सिर्फ आपके लिए है। इस दिन कुछ अलग अंदाज में आप अपने दिल की बात अपने प्रिय तक पहुंचा सकते हैं। 

जैसे समय के साथ प्रेम की परिभाषा बदली है, ठीक उसी तरह बदलते दौर के साथ-साथ प्यार का इजहार करने के तरीके भी बदले हैं। अब गया वो जमाना जब प्रेमी एक-दूसरे को पत्र लिखकर अपने प्यार का इजहार करते थे। 

फेसबुक और गूगल की दुनिया में कुछ भी असंभव या दुर्गम तरीका नहीं बचा। इसी कारण आज के प्रेमी अधिक तैयार, अधिक आत्मविश्वासी और अधिक प्रयोगशील हो गए हैं। इन्हीं प्रेमियों के लिए पेश हैं प्रपोज करने के लिए कुछ खास और हटकर तरीके : 

आकाश में प्लेन के धुएं से 
यदि आप वाकई कुछ खास और कुछ हट कर करना चाहते हैं तो इससे बेहतर विकल्प मिलना मुश्किल है। इसके लिए आपको दो चीजों की खास आवश्यकता रहेगी। पहली, अपने लोकल फ्लाइंग क्लब में खुद के या किसी और के माध्यम से पहचान, जिससे आपका काम आसान हो जाए। लेकिन इससे ज्यादा जरूरी और चुनौतीपूर्ण जरूरत है अच्छा-खासा बजट। यदि आप जिसे चाहते/चाहती हैं, उसके लिए असल में कुछ यादगार करना चाहते हैं और जवाब को हां बनाने की संभावना बढ़ाना चाहते हैं तो इस विकल्प पर निश्चित रूप से गौर कीजिएगा।

ND
अखबार में विज्ञापन देकर 
आपके प्रेमी को यदि रोजाना अखबार पढ़ने की आदत है और वह नियमित रूप से सारे पृष्ठों पर निगाह मारते हैं तो आप इस विकल्प के बारे में सोच सकते हैं। आप अपने प्रेमी के पसंदीदा अखबार में विज्ञापन छपवाकर अपने दिल की बात कह सकते हैं। इस तरीके के कुछ पहलू हैं जो अच्छे-बुरे दोनों हो सकते हैं, यह निर्भर आपके नजरिए पर करता है कि आप उन्हें कैसा मानते हैं। पहला यह कि इससे आधी दुनिया को पता चल जाएगा कि आपके दिल की बात क्या है। 

यदि आपको विश्वास है कि जवाब हां ही होगा, तो ही यह तरीका आपके लिए उचित है। दूसरा, यह तरीका कुछ लोगों को थोड़ा कम पर्सनल लग सकता है, हालांकि इसे और पर्सनल बनाने के लिए आप अपने प्रेमी के घर उस समय पहुंच सकते हैं जिस समय आपको पता है कि वे अखबार पढ़ते हैं। इस तरह वे आपका विज्ञापन देखेंगे और देखते से ही आपको खुद के सामने पाएंगे।

ND
फिल्म शुरु होने से पहले 
कैसा होगा यदि आप कोई रोमांटिक फिल्म देखने जाएं और पर्दे पर कुछ आए उससे पहले आपकी आंखों के सामने हों आपके प्रेमी अपने दिल की बात कहते हुए और आपको अपना जीवनसाथी बनाने की बात कहते हुए! बेहतर से बेहतर फिल्म से बढ़िया लगता है न। आप इस तरीके को अपने हिसाब से बदलकर कस्टमाईज कर सकते हैं। यदि आपका बजट बड़ा है और आप अपने दिल की बात ज़्यादा लोगों के सामने नहीं कहना चाहते हैं तो आप पूरा हॉल भी बुक कर सकते हैं। 

आप यदि सभी देखने वालों के सामने कहना चाहते हैं तो आप सिर्फ बीच की दो टिकटें लें और टिकट जांचने वाले व्यक्ति से निवेदन कर सकते हैं कि वह उस घड़ी टॉर्च की लाइट आप दोनों की तरफ कर दे। इससे फायदा यह होगा कि सब आपको देख पाएंगे और आपका उत्साहवर्धन निश्चित रूप से करेंगे। यह तरीका अधिक व्यक्तिगत, गहराई से सोचा हुआ और रूमानी होने का अच्छा मिण है और यदि पहले जवाब हां होने की संभावना 50-50 रही हो तो इसके बाद 75-25 तो हो ही जाएगी।

रेडियो पर अपनी आवाज में 
क्या आप अपने दिल की बात चिल्ला-चिल्लाकर पूरी दुनिया के सामने कहना चाहते हैं और जानते हैं कि आपके प्रेमी/प्रेमिका को यह तरीका पसंद आएगा! तो यह तरीका आपके जैसे लोगों के लिए ही बना है। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। आप जानते ही होंगे कि आपके प्रेमी का पसंदीदा रेडियो स्टेशन कौनसा है और उस स्टेशन पर कौनसा ऐसा शो है जो वे गलती से भी सुनना नहीं छोड़ते हैं। 

बस अब उनके प्रिय रेडियो जॉकी की जगह उस दिन लेंगे आप और सारे सुनने वालों के सामने पेश होगी आपके दिल की बात। कोशिश करें कि आपका वह संदेश पहले से ही रिकॉर्ड कर लिया जाए ताकि आप उस समय अपने उन खास के साथ हों जब वह संदेश रेडियो पर प्रसारित किया जाए। प्यार का इजहार करने का यह एक ऐसा तरीका है जिसमें पर्सनल टच भले ही थोड़ा कम प्रतीत हो, लेकिन यह आपके प्रेमी की पसंद-नापसंद का ख्याल अच्छे से रखता है।

हॉट एयर बेलून में 
आप यदि एडवेंचर के शौकीन हैं तो यह विकल्प शत-प्रतिशत आपको भाएगा। धरती से सैंकड़ों फुट ऊपर, बीच आकाश में प्यार का इजहार करने का अलग ही मजा है। न कोई देखने-सुनने वाले, न कोई इजहार की प्रक्रिया में बाधा डालने वाला। यह एकांत और रूमानियत का एक बढ़िया विकल्प है। यह तरीका बेहद विशेष और अनोखा होने के साथ-साथ निश्चित रूप से अविस्मरणीय साबित होगा। 

आप अपने प्रेमी से यह भी कह सकते हैं कि आप उनकी जिंदगी का सफर उतना ही खास बना देंगे जितनी की वह सैर है। हालांकि इस विकल्प के कुछ दोष भी हैं। यदि आपको या आपके प्रेमी/प्रेमिका को ऊंचाइयों का भय है तो यह तरीका निश्चित रूप से आपके लिए नहीं बना है। दूसरा, हॉट एयर बलून हर शहर में उपलब्ध नहीं होते और इन्हें खासतौर से जुटाना थोड़ा महंगा सौदा पड़ सकता है। 

ND
और यदि आप इतना सब नहीं करना चाहते हैं और इस दिन को सामान्य रूप से सेलिब्रेट करना चाहते हैं तब इस दिन अपने प्यार के साथ अच्छा सा वक्त गुजारें और जब आप दोनों अपने-अपने घर को जाने लगे तब उनसे कह डाले अपने दिल की बात। 

यदि आप उनसे अपनी बात कह चुके हैं तब भी आपको ‍निराश होने की जरुरत नहीं है। आपके लिए भी यह दिन उतना ही खास है जितना की न्यू लवर्स के लिए, इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए आप पूरा एक दिन अपने हमदम के साथ बिता सकते हैं, उन्हें फिर एक बार प्रपोज करें और अपने प्यार के पहले दिन को फिर से जीएं। पूरे दिन आप उन्हें अलग-अलग अंदाज में प्रपोज कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, आज कर दीजिए उन्हें प्रपोज।

यह माह, सिर्फ प्यार के नाम

ND
ठंड की नरमी, वसंत ऋतु में खिले फूलों की खुशबू, मौसम की रवानी और फाल्गुन में मदमस्त कर देने वाला फरवरी माह आ गया है। प्यार के कद्रदानों के लिए यह माह व्यस्तताओं से भरा होगा क्योंकि इस महीने के अधिकांश दिन प्यार करने वालों के लिए ही हैं। इस माह प्यार के इजहार और प्रस्ताव देने के कई दिन आएंगे, जिनमें आप अपनी भावनाओं को अपने प्यार तक बड़ी ही आसानी से पहुंचा सकते हैं। पेश है प्यार करने वालों के लिए प्यार का टाइम टेबल : 

फरवरी - यह दिन रोज डे के रूप में मनाया जाता है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए आप अलग-अलग रंगों के गुलाबों का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे प्यार के लिए लाल और दोस्ती के लिए पीला गुलाब। 

फरवरी - प्रपोज डे के दिन प्रेमी-प्रेमिकाएं अपने चाहने वालों से प्यार का इजहार करते हैं। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तब इस दिन कह डालिए अपनी बात, क्योंकि यह दिन आप ही के लिए बना है। 

फरवरी - इसे चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आप अपने प्यार को चॉकलेट देकर अपने संबंधों में मिठास से भर सकते हैं। 

10 फरवरी - टेडी डे, जिसमें टेडी टॉयज देने के बहाने भी आप प्यार को और गहरा कर सकते हैं। 

11 फरवरी - प्रॉमिस डे, सच्चे प्रेमी प्रॉमिस डे पर एक-दूसरे से प्यार निभाने का वादा करते हैं। 

12 फरवरी - किस डे, इस दिन सच्चे प्रेमी-प्रेमिका किस के जरिए अपना प्यार जताते हैं। 

13 फरवरी - हग डे, इस दिन अपने साथी को दें एक जादू की झप्पी और उन्हें एहसास दिलाएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। 

14 फरवरी - वेलेंटाइन डे, प्यार करने वालों के लिए सबसे बड़ा दिन जिसे संत वेलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। इस दिन आप अपने प्यार के साथ सारा दिन बिता सकते हैं, उन्हें ब्यूटीफुल गिफ्ट्स दे सकते हैं। 

15 फरवरी - इस दिन जरा संभल कर रहें, क्योंकि स्लैप डे है। 

16 फरवरी - इस दिन को किक डे के रूप में मनाया जाता है, अपने प्रिय को प्यार से किक करें और लीजिए खट्टी-मीठी नोक-झोंक का मजा। 

17 फरवरी - परफ्यूम डे, इस दिन फूलों और इत्र भेंट कर प्यार की खुशबू का मजा लें।

18 फरवरी - फ्लर्टिंग डे, प्यार के साथ फ्लर्ट करने का मजा ले सकते हैं। 

19 फरवरी - कन्फेशन डे इस दिन अपनी सारी गलतियों को अपने प्रिय के सामने कन्फेस करें और उन गलतियों को न दोहराने का वादा करें। इससे आपके संबंध और मजबूत हो जाएंगे। 

20 फरवरी - मिसिंग डे, इस दिन को एन्जॉय करने के लिए आप अपने प्रिय से दूर रहें और एक-दूसरे के साथ बिताए पलों को याद करें और अपने प्रियतम को प्यार भरे मिसिंग यू के संदेश भेजें। 

याद कर लीजिए प्यार का यह टाइम टेबल और हो जाइए प्यार के इम्तिहान के लिए तैयार, गुड लक..

दिल तोड़ें..मगर धीरे-धीरे प्यार से.............

ND
दिल के रिश्तों में बढ़ती घुटन रिश्ता तोड़ने का कारण बन जाती है। जिंदगीभर कड़वाहट और दूरियों के साथ जीने से बेहतर भी यही है कि स्वस्थ मानसिकता के साथ सबंध खत्म कर लिए जाएं, लेकिन चोट पहुंचाकर नहीं। रिश्तों को तोड़ते समय भी विनम्रता और सहृदयता जैसे भाव बनाए रखना जरूरी है। ताकि कभी जिंदगी आपको दुबारा आमने-सामने होने का मौका दे तो होंठो पर मुस्कुराहट रहे, आंखों में दर्द नहीं।

प्रेमी-प्रेमिका बदलने के इस दौर में भी शालीनता और अच्छे व्यवहार का अपना महत्व बना हुआ है। इसलिए अगर आपका संबंध किसी निश्चित दिशा में नहीं जा रहा है और आप उसे जबरन घसीटने का प्रयास कर रहे हैं, तो बेहतर है कि उस पर आपसी सहमति से विराम लगा दें। दूसरे शब्दों में अगर दिल तोड़ना ही है तो एक सभ्य व्यक्ति के रूप में तोड़ें जिसमें शालीनता भी हो और संवेदनशीलता भी। अगर ब्रेकअप को ध्यानपूर्वक शालीनता के साथ अंजाम दिया जाए तो नुकसान को कम से कम किया जा सकता है।

ब्रेकअप को विज्ञापन न बनाएं
सुसंस्कृत होने का आज भी यही पैमाना है कि अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को अपने तक रहने दें और किसी तीसरे को बीच में न लाएं। गलती चाहे आपकी हो या आपके प्रेमी/प्रेमिका की, उसकी व्याख्या और दूसरे पर आरोप सबके सामने न लगाएं।

सही समय व जग
जब आप ब्रेकअप करने का फैसला कर लें तो केवल अपनी सुविधा के बारे में न सोचें। ऐसे समय और जगह का चयन करें जिसमें दूसरे व्यक्ति की भावनाओं का भी ख्याल रखा गया हो। छुट्टियां और खुशी के अवसर ऐसे नहीं हैं जिन पर बुरी खबर सुनाई जाए। सार्वजनिक स्थल पर कभी ब्रेकअप न करें। जब भावनाएं उफान पर होती हैं तो कोई ऐसा दृश्य बन सकता है जिस पर बाद में अफसोस हो।

साथी को संकेत अवश्य दे
अपने अपराध बोध को कम करने के लिए आप व्याख्या देने से बचें और उससे फासला बना लें। लेकिन संबंध पर विराम लगाना वैकल्पिक नहीं होता, अगर आप काम को सही ढंग से करना चाहते हैं। इसलिए कभी भी फोन, एसएमएस या सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए ब्रेकअप न करें। सबसे अच्छा तरीका आमने-सामने बैठकर बात करना है। संबंध विच्छेद करने के ठोस कारण दें ताकि लड़की या लड़के को ठुकराए जाने का अहसास न हो और वह अलग होने के तर्कपूर्ण कारणों को अच्छी तरह समझ जाए।

उसे पर्याप्त स्पेस दे
अगर आपने ब्रेकअप की बातचीत कर ली है और संबंध में विराम लगा दिया है तब अपने साथी को पर्याप्त स्पेस दें। कुछ समय उन स्थानों पर न जाएं जहां उनसे मुलाकात हो सकती है। अगर आपके जीवन में कोई नया व्यक्ति आ गया है तो उस डेट को उन हैंगआउट्स, रेस्तरां या कॉफी शॉप पर न लेकर जाएं जहां आप अपने एक्स के साथ जाते थे। कोई भी अपने ब्रेकअप को याद नहीं करना चाहता खासकर जब उनसे तकलीफ होती हो। स्पेस आप दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण हैं।

ND
ब्रेकअप करने के बाद लाइफ को नए सिरे से शुरू करने का प्रयास करें। बाते करने के लिए भी अपने एक्स को कॉल न करें। ऐसा करने से दोनों को ही कठिनाई होगी। याद रखिए जब ब्रेकअप ताजा हों ‍तब दोस्ती का कोई अर्थ नहीं होता। ब्रेकअप को संवेदना के साथ निभाने से आपकी परिपक्वता जाहिर होती है। ब्रेकअप का यह अर्थ नहीं है कि दूसरा व्यक्ति खराब है बस आप दोनों एक-दूसरे के लिए नहीं हैं।

इसमें शक नहीं है कि ब्रेकअप दोनों ह‍ी पार्टनरों के लिए कठिन है लेकिन आप जितना अधिक उसे लटकाए रखेंगे और उसके बारे में इधर-उधर चर्चा करते फिरेंगे उतना ही संबंध पर बिना कड़वाहट विराम लगाना कठिन हो जाएगा। इसका अर्थ यह नहीं है कि आप संबंध पर विराम लगाने में जल्दबाजी करें और अपने रिलेशन को विकसित होने का समय ही न दें, लेकिन अगर आपने अलग होने का मन बना ही लिया है तब रिलेशन जारी न रखें।